Search
Close this search box.

पंजाब: परविंदर झोटा के परिवार की मांग सरकार ने मानी, अब खत्म होगा धरना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब के मानसा में ड्रग्स एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में पिछले 22 दिनों से चल रहा धरना अब खत्म होने जा रहा है. पंजाब सरकार और परविंदर सिंह झोटा के परिवार के बीच मांगों को लेकर सहमति बन गई है. दावा किया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग को छोड़कर परिवार की बाकी सभी मांगें मान ली गई हैं. इसके बाद संघर्ष कमेटी ने धरना खत्म करने पर सहमति जताई है.

समझौते के मुताबिक, 6 नवंबर को परविंदर सिंह झोटा के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. परिवार लंबे समय से शव का पोस्टमार्टम कराने और इंसाफ की मांग कर रहा था. इसके अलावा सरकार ने आश्वासन दिया है कि तब तक पुलिस लक्खा सिधाना और मोहनजीत शेरों को रिहा करेगी. साथ ही उनके खिलाफ दर्ज FIR भी रद्द की जाएगी.

admin
Author: admin

और पढ़ें