Search
Close this search box.

‘चोर है तेरा चाचा…’ सुन भड़क गई थीं प्रियंका गांधी, किसे जड़ा जोरदार थप्पड़

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वो मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका गांधी के साथ चर्चा करते नजर आ रहे हैं. तीनों साथ में पुराने किस्से याद कर रहे हैं. इसी दौरान प्रियंका ने बताया कि उन्होंने स्कूल में एक बच्चे को जोरदार थप्पड़ जड़ा था. उस बच्चे ने प्रियंका के चाचा संजय गांधी को चोर कहा था जो सुनकर वो गुस्सा हो गईं थीं और उन्होंने उसे थप्पड़ मार दिया था.

राहुल प्रियंका से कहते हैं कि ”तुम्हे याद है इलेक्शन हारने के बाद जब हम पहली बार स्कूल गए थे. इस पर प्रियंका कहती हैं हां मुझे याद है. मुझे याद है एक छोटा बच्चा मेरे पास आया और उसने कहा, तेरा चाचा जेल में हैं, चोर है तेरा चाचा.  फिर मैंने उसे जोर से थप्पड़ मार दिया. उसके बाद वो रोने लगा. टीचर ने मुझे डांटा और फिर मां को बुलाया गया.”

सुरक्षा को लेकर राहुल ने जताई थी चिंता

सोनिया गांधी के मुताबिक, मार्च 1991 में अमेरिका से भारत लौटे राहुल गांधी अपने पिता राजीव गांधी के साथ बिहार दौरे पर जाने की जिद कर रहे थे। इस दौरे के दौरान राहुल ने जो देखा। उसने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया। राजीव गांधी खुली जीप में सफर कर रहे थे और इसी दौरान विपक्षी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी पर पत्थर और ईंटों से हमला कर दिया। हैरानी की बात यह थी कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे। राजीव गांधी की सुरक्षा के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया।
राहुल गांधी ने मां को पहले ही दी थी चेतावनी
सोनिया गांधी ने किताब में लिखा है कि बिहार दौरे के दौरान अपने पिता की सुरक्षा की स्थिति देखकर राहुल गांधी बेहद चिंतित हो गए थे. उन्होंने अपनी मां सोनिया गांधी से कहा था कि अगर उनके पिता की सुरक्षा नहीं बढ़ाई गई तो उन्हें जल्द ही उनके अंतिम संस्कार के लिए भारत लौटना पड़ सकता है. राहुल गांधी की यह आशंका उस समय परिवार की चिंता को दिखाती है. जब राजीव गांधी की सुरक्षा व्यवस्था लगातार कमजोर होती जा रही थी.
सोनिया गांधी ने अपनी किताब में राजीव गांधी की सुरक्षा हटाए जाने के घटनाक्रम का भी विस्तार से जिक्र किया है. किताब के मुताबिक 1984 में प्रधानमंत्री बनने के समय राजीव गांधी को तीन आतंकी संगठनों से खतरा था. 1990 तक ऐसे कई और चरमपंथी संगठन सामने आ चुके थे. जिनके निशाने पर राजीव गांधी थे. सुरक्षा एजेंसियों को भी इन खतरों की जानकारी थी.
दिसंबर 1990 में हुई एक समिति की बैठक में फैसला लिया गया था कि राजीव गांधी को मिलने वाली स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप सुरक्षा जारी रहेगी. इसे तभी बदला जाना था. जब खतरे का नए सिरे से आकलन करने के बाद इसकी जरूरत महसूस हो. लेकिन सोनिया गांधी के मुताबिक, वीपी सिंह सरकार ने अगले ही महीने यानी जनवरी 1991 में राजीव गांधी की SPG सुरक्षा हटा दी. इसके बाद उनकी नजदीकी सुरक्षा के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित सुरक्षा बल की जगह स्थानीय पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया.
admin
Author: admin

और पढ़ें