Search
Close this search box.

‘204 रन, 28 छक्के, ऑनलाइन क्रिकेट गेम भी अविश्वसनीय…’ वैभव सूर्यवंशी की पारी देख हैरान हुए सहवाग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वैभव सूर्यवंशी ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स में यूएई के खिलाफ ऐतिहासिक पारी खेली. पहले उन्होंने 28 गेंदों में शतक लगाकर लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया. फिर उन्होंने अपना दोहरा शतक पूरा किया. वह सबसे तेज 150 और 200 रन बनाने वाले प्लेयर भी बने. इस पारी को देख क्रिकेट के दिग्गज भी हैरान रह गए. पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए इसे अविश्वसनीय पारी बताया.

एशिया कप राइजिंग स्टार्स में ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में यूएई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 249 रन बनाए थे. हरप्रीत सिंह भाटिया ने यूएई के लिए शतक जड़ा था. लक्ष्य का पीछा करते हुए अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने 68 रनों की साझेदारी की, इसमें अभिषेक के सिर्फ 12 रन थे. फिर सिमरन सिंह के साथ 40 रनों की साझेदारी हुई और इसमें सिर्फ 3 रन सिंह के थे.

वैभव सूर्यवंशी ने 53 गेंदों में 204 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली. इसमें उन्होंने 28 छक्के लगाए. उनकी इस पारी को देख अपने समय के सबसे तेज बल्लेबाजी करने वालों में से एक वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि ऐसा होना तो ऑनलाइन क्रिकेट गेम में भी असंभव सा लगता है.

सहवाग ने एक्स पर लिखा, “53 गेंदों में 204 रन, 28 छक्के. ये तो EA Sports Cricket में हो तो भी असंभव सा लगता है. क्या शानदार हैं वैभव सूर्यवंशी.” इस पोस्ट को उन्होंने Once In A Generation हैशटैग के साथ शेयर किया.

एशिया कप राइजिंग स्टार्स में इंडिया-ए का सेमीफाइनल मैच श्रीलंका-ए के साथ गुरुवार को है. ये मैच भारतीय समयनुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा. दूसरा सेमीफाइनल पाकिस्तान-ए और बांग्लादेश-ए के बीच शुक्रवार को है.

admin
Author: admin

और पढ़ें