Search
Close this search box.

‘किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया’, राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महाराष्ट्र की गोकुल दूध संघ (गोकुल डेयरी) के चुनाव को लेकर सियासी विवाद गहरा गया है. कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस मामले में भाजपा पर जनादेश के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि गोकुल में दूध उत्पादकों ने भाजपा को चुनाव में हरा दिया, लेकिन चुनाव के बाद नियमों में बदलाव कर बहुमत हासिल करने की कोशिश की जा रही है.

राहुल गांधी ने इसे दूध उत्पादकों के वोट की चोरी और जनादेश में मिलावट करार दिया. उन्होंने भाजपा पर सत्ता बचाने के लिए हर जगह किसी भी हद तक जाने का आरोप भी लगाया.  उन्होंने कहा कि भाजपा इतनी हताश हो चुकी है कि हर जगह सत्ता बचाने के लिए किसी भी हद तक जा रही है. दूध उत्पादकों का वोट चुराने वाले याद रखें – किसान भूलता नहीं.

admin
Author: admin

और पढ़ें