Search
Close this search box.

CJP Protest Live: 5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजे गए रांका-सौरव दास, दीपके बोले- ‘इमरजेंसी लगा दो’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अभिजीत दीपके ने लिखा, सौरव और आशु जानते थे कि उन्हें जेल भेजा जा सकता है, फिर भी वे जंतर-मंतर गए और गर्व के साथ तिरंगा फहराया. उन्होंने पूरे देश को दिखा दिया है कि मोदी जैसे दबंग के सामने खड़े होने का एकमात्र तरीका है कि कभी न झुकें, चाहे नतीजे कुछ भी हों.

आशुतोष रांका और सौरव दास को न्यायिक हिरासत में भेजने के बाद रत्ना सिंह ने दिल्ली पुलिस पर निशाना साधा है. उन्होंने लिखा, दिल्ली पुलिस ने आज कोर्ट में झूठ बोला कि कल जंतर-मंतर पर दूसरे प्रदर्शनकारियों को शामिल होने के लिए बुलाया गया था. यह बिल्कुल झूठ है! ऐसा कोई सार्वजनिक बुलावा कभी नहीं दिया गया. मुझे बुरा लगता है कि पुलिस को “ऊपर” से मिले आदेशों पर काम करना पड़ता है – इतनी वफादारी!

कॉकरोच जनता पार्टी ने अजिंक्य शिंदे की वीडियो शेयर करते हुए लिखा, जंतर-मंतर 2.0 के जवाब में तानाशाह मोदी ने इमरजेंसी 2.0 लगा दी. कायर मत बनिए
नरेंद्र मोदी. बस इमरजेंसी का ऐलान कर दीजिए. दुनिया को बता दीजिए कि आप तानाशाह हैं.

सीजेपी ने सरकार पर साधा निशाना है. उन्होंने लिखा, आशुतोष रांका और सौरव दास को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उन्होंने जंतर-मंतर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया था. सरकार इतनी डरी हुई है कि वह अपने ही नागरिकों से बातचीत करने के बजाय उन्हें जेल में डालना बेहतर समझती है. आप देशभक्ति को जेल में नहीं डाल सकते. आप असहमति को अपराध नहीं ठहरा सकते और जब लोग अपनी आज़ादी का इस्तेमाल करते हैं, तो उन्हें सजा देकर आप इसे लोकतंत्र नहीं कह सकते.

अभिजीत दीपके ने कहा, मैं नरेंद्र मोदी से कहना चाहता हूं कि अगर देश में इमरजेंसी लगानी है, तो आधिकारिक तौर पर लगाइए. आप अनौपचारिक इमरजेंसी चला रहे हैं, जहां जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने के लिए भी अनुमति लेनी पड़ रही है. इस देश में तिरंगा फहराना इतना बड़ा अपराध हो गया है कि इसके लिए पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजा जा रहा है. अर्बन नक्सल का आरोप कौन लगा रहा है? सौरव दास और आशुतोष रांका को गैरकानूनी तरीके से हिरासत में भेजा गया है.

मुझे किसी सुरक्षा की जरूरत नहीं है. ऐसा कुछ नहीं है. सभी विरोध प्रदर्शन एक ही मुद्दे के लिए हो रहे हैं. हम सभी का एक ही मुद्दा है कि हम ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लड़ रहे हैं. कॉकरोच जनता पार्टी एक अलग और स्वतंत्र प्रेशर ग्रुप है और वह हमेशा अलग ही रहेगी. इंडिया ब्लॉक और हमारा आंदोलन एक ही उद्देश्य के लिए है.

admin
Author: admin

और पढ़ें