Search
Close this search box.

26/11 की बरसी पर मुंबई को दहलाने की धमकी, अमिताभ बच्चन के बंगले और मेट्रो स्टेशन पर बम का दावा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महाराष्ट्र के मुंबई में 26/11 अटैक के 18 साल होने पर एक बार फिर शहर को दहलान के धमकी मिली है. मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े और बीएमसी कमिश्नर अश्विनी भिड़े को मुंबई मेयर के कार्यालय को उड़ाने की धमकी देने वाला एक ईमेल मिला है. ईमेल में यह भी दावा किया गया है कि सायन स्थित महालक्ष्मी जलसा बंगले यानी अमिताभ बच्चन के आवास और आचार्य मेट्रो स्टेशन पर बम रखे गए हैं.

मुंबई से पहले पुणे के शिवाजीनगर कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है. कोर्ट को ईमेल के जरिए यह धमकी दी गई है. धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं. बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (BDS) की टीम कोर्ट परिसर में पहुंच रही है. मामले की जांच की जा रही है. आपको बता दें कि इसी कोर्ट के बाहर कल एक शख्स पर कोयता और बंदूक से हमला किया गया था.

18 साल बाद भी 26/11 के जख्म ताजा हैं

स्वतंत्र भारत के इतिहास में 26 नवंबर की तारीख का खास महत्व है. यही वह दिन है, जब गुलामी की जंजीरों से आजाद होकर अपने स्वतंत्र अस्तित्व को आकार देने का प्रयास कर रहे राष्ट्र ने संविधान को अंगीकार किया. इस तारीख के साथ कुछ वर्ष पहले की दो दुखद घटना भी जुड़ी हुई हैं. 26 नवंबर, 2008 को मुंबई में देश को दहला देने वाला आतंकवादी हमला हुआ था. देश की वाणिज्यिक राजधानी मुंबई के कई महत्वपूर्ण स्थानों पर 10 पाकिस्तानी आतंकवादियों के हमले में 166 लोग मारे गए थे और 600 से अधिक घायल हुए थे. इस दौरान 9 हमलावर आतंकवादियों को मार गिराया गया था और मुंबई पुलिस ने एक आतंकवादी कसाब को पकड़ लिया, जिसे बाद में फांसी दी गई.

इससे पहले 26 नवंबर 1998 को पंजाब के खन्ना के पास कौड़ी गांव के समीप तड़के दिल्ली से अमृतसर जा रही फ्रंटियर मेल (फ्रंटियर गोल्डन टेंपल मेल) के पटरी से उतरे डिब्बे समानांतर ट्रैक पर आ गए थे, जिनसे जम्मू तवी-सियालदह एक्सप्रेस टकरा गई थी. इस हादसे में 212 लोगों की मौत हुई थी.

admin
Author: admin

और पढ़ें