Search
Close this search box.

इंस्टा अकाउंट क्यों हुआ सस्पेंड? यूथ कांग्रेस से मिल Meta ने कंटेंट मॉडरेशन की दी ब्रीफिंग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड होने और उन पर लगी पाबंदियों को लेकर चल रहे विवाद के बीच Meta के अधिकारियों ने मंगलवार को भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के नेताओं से मुलाकात की. इस बैठक में सोशल मीडिया पर कंटेंट हटाने, अकाउंट पर रोक लगाने और कंपनी के नियमों को लेकर चर्चा हुई.

सूत्रों के मुताबिक Meta की पब्लिक पॉलिसी टीम ने कांग्रेस की सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म की चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत और युवा कांग्रेस के नेताओं से बातचीत की.

बैठक में Meta ने साफ किया कि कंपनी सभी राजनीतिक दलों और उनके कंटेंट को लेकर एक जैसा और निष्पक्ष रवैया रखती है. साथ ही कंपनी ने अपने कर्मचारियों को निशाना बनाए जाने और दफ्तरों के बाहर हो रहे प्रदर्शन पर चिंता जताई.

दरअसल 20 नवंबर से युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता हैदराबाद, मुंबई और गुरुग्राम में Meta से जुड़े दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं. उनकी मांग है कि सस्पेंड किए गए Instagram अकाउंट दोबारा चालू किए जाएं और उन पर लगी पाबंदियां हटाई जाएं. इसके लिए युवा कांग्रेस ने Meta को सात दिन का अल्टीमेटम भी दिया है.

Meta ने बताया क्यों हटता है कंटेंट और क्यों सस्पेंड होते हैं अकाउंट

बैठक में Meta अधिकारियों ने बताया कि IT नियमों के तहत कुछ तरह के कंटेंट को प्लेटफॉर्म पर पोस्ट या शेयर करने की अनुमति नहीं है. इसमें AI की मदद से बनाए गए या बदले गए कंटेंट भी शामिल हैं यानी डीपफेक वीडियो, AI से बनाई गई तस्वीरें, ऑडियो और वीडियो भी इन नियमों के दायरे में आते हैं.

कंपनी के मुताबिक ऐसे कंटेंट पर नजर रखने के लिए कई तरीके अपनाए जाते हैं. इनमें ऑटोमैटिक टूल्स की मदद से आपत्तिजनक पोस्ट की पहचान करना, यूजर्स की शिकायतों पर कार्रवाई करना और सरकार या अदालत से मिले वैध आदेशों का पालन करना शामिल है.

मेटा ने बताया कब की जा सकती है कार्रवाई

मेटा ने यह भी बताया कि किसी पोस्ट या वीडियो के नियमों के खिलाफ पाए जाने पर भारत में उसका एक्सेस रोका जा सकता है. ऐसी कार्रवाई होने पर संबंधित यूजर को इसकी जानकारी दी जाती है.

admin
Author: admin

और पढ़ें