बंगाल के मंत्री अर्जुन सिंह एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं. उन्होंने बांग्लादेश को लेकर एक अजीबो-गरीब बयान दिया है. उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या का मुद्दा उठाते हुए कहा है कि 16 दिसंबर तक देश पर कब्जा कर लिया जाएगा. उनका ये बयान वायरल हो गया है.
अर्जुन सिंह 24 नवंबर को भाटपाड़ा में पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित गंगा आरती के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे. जहां पर उनसे बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले को लेकर सवाल पूछा गया.
16 दिसंबर तक कर लेंगे कब्जा
अर्जुन सिंह ने अपने बयान में कहा, 16 दिसंबर तक हम बांग्लादेश पर कब्जा कर लेंगे. बांग्लादेश में जिस तरह से हिंदुओं की हत्या की गई है. हम उसका बदला जरूर लेंगे. इसके बारे में कोई संदेह नहीं है.
16 दिसंबर क्यों है खास
16 दिसंबर का बांग्लादेश में बड़ा महत्व है. 16 दिसंबर के ही दिन 1971 में पाकिस्तान को हराकर पूर्वी पाकिस्तान आज का बांग्लादेश बना था. 16 दिसंबर 1971 और उसी दिन से बांग्लादेश में इस तारीख पर विजय दिवस या बांग्लादेश मुक्ति दिवस मनाया जाता है.
बता दें 16 दिसंबर को बांग्लादेश की अपदस्थ पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भारत से अपने देश वापस जाने का ऐलान किया है. शेख हसीना भारत में दो साल से अधिक निर्वासन के बाद अपने देश जाने वाली हैं. 24 नवंबर को इसकी जानकारी दी गई है.
शेख हसीना के प्रवक्ता सैयद मुजम्मिल अली ने कहा, 5 अगस्त 2024 को शेख हसीना को बांग्लादेश के एक विमान से भारत लाया गया था, इसलिए अब वह सरकार से मांग कर रही हैं कि उनके लिए दिल्ली से वापस ढाका जाने के लिए हवाई यात्रा का इंतजाम किया जाए. ऐसी परिस्थितियों में संविधान के विपरीत उन्हें देश से बाहर निकालने के बाद अब सरकार की यह जिम्मेदारी है कि वह 16 दिसंबर को ‘विजय दिवस’ के मौके पर उनकी बांग्लादेश वापसी को संभव बनाए.’








