अपने तेज तर्रार भाषणों के लिए फेमस असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि वह अमित शाह हैं, मुझे पता है कि वह कुछ भी लापरवाही से नहीं करते. अमित शाह अगर कोई मीटिंग करते हैं तो वह कच्चा काम नहीं करते हैं और न ही हवा में फायर करते हैं. मुझे शक है कि वो फाइनली NRC लाना चाहते हैं.
इसके अलावा ओवैसी ने सुझाव दिया कि उन्होंने एक आयोग बनाया है. मैं गलत भी हो सकता हूं, लेकिन आखिरकार इसका नतीजा NRC हो सकता है.
PRC जारी करने की मांग
इसके अलावा असदुद्दीन ओवैसी ने मांग की कि रेवंत रेड्डी की तेलंगाना सरकार राज्य के लोगों को परमानेंट रेजिडेंस सर्टिफिकेट (PRC) जारी करे, ताकि डॉक्यूमेंटेशन आसान हो और भविष्य में एडमिनिस्ट्रेटिव दिक्कतों से बचा जा सके. राज्य सरकार को फ़ाइनल वोटर लिस्ट के पब्लिकेशन के बाद लोगों को मुश्किलों का सामना करने का इंतजार करने के बजाय तुरंत एक्शन लेना चाहिए.
सीएम से मांगा था टाइम
साथ ही साथ कहा कि मैं जनवरी के बाद मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांग रहा हूं. एक बार पहले हम हज कैंप में मिले थे, जिसके बाद वह बहुत बिजी रहे हैं, लेकिन अगर कोई रूलिंग पार्टी यह बात नहीं समझती कि तेलंगाना के गरीबों के पास डॉक्यूमेंट्स नहीं हैं, तो वे असलियत से पूरी तरह कटे हुए हैं. रूलिंग पार्टी इस बारे में बात नहीं कर रही है, इसलिए हम तेलंगाना सरकार से मांग करते हैं कि आप तुरंत तेलंगाना में परमानेंट रेजिडेंट सर्टिफिकेट जारी करें.
ढूंढ़ना चाहिए हल
ओवैसी ने आगे कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार पहले से ही अपने नागरिकों को परमानेंट रेजिडेंस सर्टिफिकेट जारी कर रही है, इसलिए तेलंगाना सरकार को भी ऐसा ही तरीका अपनाना चाहिए. रूलिंग पार्टी कांग्रेस पार्टी है, ऐसे में फाइनल वोटर लिस्ट आने के बाद, आकर हमें यह बहाना मत देना कि, ‘देखो, एक साजिश हुई है. उन्होंने कहा कि अगर कोई साजिश हो रही है, तो उसका हल ढूंढो.









