Search
Close this search box.

Maharashtra Rain Live Updates: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; स्कूल-कॉलेज भी बंद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Maharashtra Rain Live Updates: बादल फटने की आशंका के बीच त्र्यंबकेश्वर मंदिर बंद

नासिक में आज तेज बरसात और बादल फटने की आशंका के बीच त्र्यंबकेश्वर मंदिर बंद रखा गया है. त्र्यंबक पहाड़ पर घने काले बादल छाए हुए है, लगातार मूसलाधार बरसात भी जारी है. कई लोग मध्य प्रदेश और बिहार से आए दर्शन करने निराश हो गए हैं. तेज हवाएं चल रही है, आस पास के सभी दुकान बंद है. पुलिस ने मंदिर से कई मीटर दूर ही नाकाबंदी कर दी है. त्र्यंबके में बारिश से आस पास के इलाकों में सड़कों पर पानी भरना शुरू हो गया है.

पुणे-मुंबई मिसिंग लिंक कॉरिडोर को करीब 18 घंटे बाद यातायात के लिए फिर से खोल दिया गया है. हालांकि फिलहाल केवल दो लेन पर ही वाहनों की आवाजाही शुरू की गई है. इसकी वजह यह है कि सुरंग के ऊपर से अब भी झरने की तरह पानी बह रहा है और उसके साथ छोटे-छोटे पत्थर भी नीचे गिर रहे हैं. ऐसे में क्या इस मार्ग पर खतरा पूरी तरह टल गया है? यही बड़ा सवाल अब उठ रहा है.

admin
Author: admin

और पढ़ें