Search
Close this search box.

Bhubaneswar Fire: गोवा अग्निकांड के बाद भुवनेश्वर के नाइट क्लब में लगी भीषण आग, आसमान में छाया धुंआं ही धुआं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भुवनेश्वर के सत्य विहार इलाके में शुक्रवार (12 दिसंबर 2025) को नाइट क्लब में भीषण आग लग गई. आग लगने के बाद इमारत से धुआं निकलता देखा गया. हालांकि, अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि आग कैसे लगी? आग की तेज लपटों ने न सिर्फ नाइट क्लब को नुकसान पहुंचाया, बल्कि बगल में स्थित एक फर्नीचर की दुकान भी इसमें घिर गई. लकड़ी और स्पॉन्ज जैसे सामान होने की वजह से आग ने दुकान को और भी तेजी से अपनी चपेट में लिया, जिससे नुकसान का पैमाना बड़ा हो गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगते ही हवा का रुख बदलने से धुआं पूरे बाजार क्षेत्र में फैल गया, जिसके कारण कई मिनटों तक दृश्यता बेहद कम हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. फायर ब्रिगेड ने तेजी से मोर्चा संभाला और आग को अन्य दुकानों और रिहायशी हिस्सों में फैलने से रोकने की कोशिश में जुट गए. फिलहाल, राहत की बात यह है कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है.

गोवा हादसे के बाद घटना

यह घटना गोवा में बड़े नाइट क्लब में लगी आग के कुछ दिनों बाद हुई है, जिसमें 25 लोगों की मौत हो गई थी. इस घटना के बाद ओडिशा अग्निशमन और आपातकालीन सेवा (OFES) ने 100 से अधिक बैठने की क्षमता वाले सभी रेस्तरां और स्वतंत्र प्रतिष्ठानों का राज्यव्यापी ऑडिट करने का आदेश दिया था.

 

admin
Author: admin

और पढ़ें