बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने गुरुवार, 5 नवंबर को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों और सभी 75 जिलों के जिला अध्यक्षों के साथ अहम बैठक बुलाई है. बैठक विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों के लिहाज से इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है. बैठक में कई उम्मीदवारों के नाम पर मोहर भी लग सकती है.
बसपा सुप्रीमो मायावती प्रदेश कार्यालय में सुबह 11 बजे से होने वाली बैठक में संगठन की जमीनी मजबूती और चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगी. इसके साथ मायावती पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों पर कितना पालन किया गया है इसकी रिपोर्ट भी पार्टी के पदाधिकारी से लेगी. इसके साथ ही विधानसभा चुनाव के लिए बेहतर उम्मीदवारों के चयन और सर्वसमाज में पार्टी का जनाधार बढ़ाने की रणनीति पर भी चर्चा होगी.
सभी 75 जिलों के जिला अध्यक्ष बैठक में होंगे शामिल
बैठक में प्रदेश संगठन के सभी स्तरों के छोटे-बड़े पदाधिकारियों के साथ सभी 75 जिलों के जिला अध्यक्ष शामिल होंगे. मायावती संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनाव के लिए आगे की रणनीति तय करने के संबंध में पदाधिकारियों को नए दिशा-निर्देश भी देंगी.
6 दिसंबर को रैली को सफल बनाने का देगी गुरुमंत्र
विधानसभा चुनाव की तैयारियों में तेजी से जुटी बसपा 6 दिसंबर को डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर स्थल पर बड़ी रैली करने जा रही हैं. चुनाव के लिहाज से इसको उनका शक्ति प्रदर्शन भी समझा जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक 6 दिसंबर को प्रस्तावित रैली को मायावती के साथ राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद भी संबोधित कर सकते हैं.
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सूबे में राजनीतिक हलचलें बढ़ गई हैं. आगामी 5 नवंबर को पूर्व सीएम मायावती की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली बहुजन समाज पार्टी की बैठक की चुनावी रणनीति का ही हिस्सा है.








