Search
Close this search box.

Tripura CM: त्रिपुरा में सस्पेंस खत्म, माणिक साहा ही होंगे मुख्यमंत्री, BJP विधायक दल की बैठक में हुआ फैसला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

माणिक साहा को फिर से त्रिपुरा का मुख्यमंत्री चुना गया है. सोमवार (6 मार्च) को भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल की बैठक में उन्हें विधायक दल का नेता चुन लिया गया. शपथ ग्रहण समारोह आठ मार्च को होगा

बीजेपी ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 32 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है जबकि उसके सहयोगी दल इंडिजीनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) ने एक सीट पर जीत दर्ज की है. राज्य विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 16 फरवरी को हुआ था और नतीजों की घोषणा गुरुवार (2 मार्च) को की गई थी.

admin
Author: admin

और पढ़ें