Search
Close this search box.

Lehra Do Tiranga March Live: ‘धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं’, CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देश के रक्षा मंत्री ने CJP का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को अराजकता की राजनीति में मोहरे की तरह इस्तेमाल करने की कोशिशें हो रही हैं. कुछ लोग बांग्लादेश की घटनाओं की तर्ज पर सत्ता परिवर्तन चाहते हैं और खुलेआम स्वीकार करते हैं कि उन्हें बांग्लादेश के हालात से प्रेरणा मिली है.

CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने आज कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में ‘लहरा दो तिरंगा’ विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है. इसको देखते हुए सेंट्रल पार्क में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है.

लहरा दो तिरंगा मार्च को देखते हुए संसद मार्ग, बाबा खड़क सिंह मार्ग, शहीद भगत सिंह मार्ग, पंचकुइयां रोड, बसंत लेन, चेम्सफोर्ड रोड, मिंटो रोड, बाराखंभा रोड, कस्तूरबा गांधी मार्ग, जनपथ, रेल भवन, रफी मार्ग, ‘C’ हेक्सागन, मंडी हाउस, पटेल चौक, विंडसर प्लेस, गोल डाक खाना, अशोक रोड (GPO से ‘C’ हेक्सागन तक), तिलक मार्ग, टॉल्स्टॉय मार्ग और सिकंदरा रोड पर ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है.

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में CJP के लहरा दो तिरंगा मार्च को देखते हुए यात्रियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें उन्हें इलाके के कुछ खास रास्तों से बचने की सलाह दी गई है. एडवाइजरी के अनुसार, दोपहर 3 बजे के बाद कनॉट प्लेस और उसके आसपास की सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है.

admin
Author: admin

और पढ़ें