Search
Close this search box.

बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट (Bankipur Vidhan Sabha Seat) से मंगलवार (07 जुलाई, 2026) को बीजेपी ने अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया. नितिन नवीन (Nitin Nabin) की इस सीट से बीजेपी ने अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) को अपना प्रत्याशी घोषित किया है.

अभिषेक को प्रत्याशी बनाकर बीजेपी ने सबको चौंकाया

अभिषेक कुमार की बात करें तो इनके नाम की चर्चा दूर-दूर तक नहीं थी. अचानक मंगलवार को बीजेपी मुख्यालय की ओर से लिस्ट जारी हुई तो उसमें अभिषेक कुमार का नाम था. हालांकि चर्चा में तीन-चार नाम थे लेकिन उसमें से किसी को मौका नहीं मिला. अब जो नाम सामने आया है उसने सबको चौंका दिया है.

पहले से चर्चा में टॉप पर था नील रतन घोष का नाम

चर्चा वाले नाम पर जिक्र किया जाए तो टॉप पर नील रतन घोष का नाम था. ये नितिन नवीन के करीबी थे. बिहार के सियासी गलियारों में इसकी चर्चा थी कि नील रतन घोष ही बांकीपुर से होने वाले उपचुनाव में बीजेपी के प्रत्याशी होंगे. नील रतन घोष के अलावा अजय आलोक के नाम की भी चर्चा थी.

बांकीपुर विधानसभा सीट पर होगी कड़ी टक्कर

अभिषेक कुमार के नाम के ऐलान के साथ ही बीजेपी के प्रत्याशी का इंतजार भी अब समाप्त हो गया. इससे पहले आरजेडी ने बीते सोमवार को अपने कैंडिडेट की घोषणा की थी. रेखा गुप्ता को फिर से उम्मीदवार बनाया गया है. यानी विपक्ष से इस बार रेखा गुप्ता बीजेपी को टक्कर देंगी तो दूसरी ओर प्रशांत किशोर कितना डैमेज करते हैं यह देखने वाली बात होगी. यह तो तय है कि बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले इस उपचुनाव में कांटे की टक्कर होगी. कड़ी टक्कर में जीत किसकी होती है यह चुनाव के नतीजों के बाद पता चलेगा.

 

admin
Author: admin

और पढ़ें