Search
Close this search box.

Maharashtra Rain News Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, नासिक में कई मंदिर डूबे, मुंबई में पानी की किल्लत खत्म

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मौसम विभाग की ओर से मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. अलर्ट के बीच बांद्रा कलानगर इलाके में जोरदार बारिश हुई है.

मंत्रालय के एनेक्स बिल्डिंग मे लाइट नहीं है. मंत्रालय के ग्राऊंड फ्लोर पर बिजली के मीटर में खराबी होने से बिजली गायब हो गई है. फिलहाल, विधानसभा में मानसून सत्र चल रहा है और दूसरी तरफ मंत्रालय की बिजली चली गई है.

मुंबई के वडाला (पूर्व) स्थित शांतिनगर में विद्यालंकार कॉलेज के पीछे स्थित सम्राट मेडिकल पर मंगलवार सुबह एक ग्राउंड प्लस वन (G+1) इमारत का पहला फ्लोर गिर गया. यह घटना 7 जुलाई 2026 को सुबह 11:32 बजे सामने आई. स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे में दो पुरुष और एक महिला घायल हुए, जिन्हें दमकल विभाग के पहुंचने से पहले ही निजी वाहन से पास के निजी अस्पताल ले जाया गया.

घायलों की पहचान इस प्रकार हुई है:

* खुशबू खान (27) – सिर में मामूली चोट
* आशीष सिंह (40) – बाएं हाथ में मामूली चोट
* सुनील यादव (30) – दाहिने पैर में मामूली चोट

घटना की सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस, 108 एंबुलेंस सेवा और बीएमसी वार्ड स्टाफ मौके पर पहुंचे. तीनों घायलों का दीपांश क्लिनिक में उपचार किया गया. डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद तीनों को घर जाने की अनुमति दे दी.

admin
Author: admin

और पढ़ें