Search
Close this search box.

Gold Price Today: पहली बार 1.55 लाख के पार हुआ सोना, चांदी की कीमतों में आज भी भारी उछाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भारतीय सर्राफा बाजार में लगातार भारी उछाल देखने को मिल रहा है. बुधवार को इस सप्ताह लगातार तीसरे दिन सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली. सोने और चांदी की कीमतों में आज भी नया रिकॉर्ड बना दिया. जहां सोने पहली बार 1.55 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार चला गया तो वहीं चांदी की भाव पहली बार 3.25 लाख रुपये प्रति किग्रा के ऊपर निकल गए.

रिकॉर्ड ऊचाई पर सोने-चांदी का भाव

फिलहाल सोने की कीमत 5560 रुपये प्रति 10 ग्राम के उछाल के साथ कारोबार कर रहा है. जबकि चांदी का भाव 3550 रुपये की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है. अब 22 कैरेट सोने की कीमत 143,724 रुपये प्रति 10 ग्राम तो 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 156,790 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई हैं. वहीं चांदी का भाव 327,470 रुपये प्रति किग्रा पर पहुंच गया है.

MCX और यूएस कॉमेक्स पर सोने-चांदी की कीमत

उधर भारतीय बाजार के मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोना 5528 रुपये यानी 3.67 प्रतिशत उछाल के साथ 156,093 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. जबकि चांदी का भाव 3067 रुपये यानी 0.95 फीसदी तेजी के साथ 326,739 रुपये प्रति किग्रा पर कारोबार कर रहा है. जबकि विदेशी बाजार यानी यूएस कॉमेक्स पर सोना 81.10 डॉलर यानी 1.70 प्रतिशत की तेजी के साथ 4846.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है. जबकि चांदी का भाव 0.80 डॉलर यानी 0.85 प्रतिशत टूटकर 93.84 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है.

देश के प्रमुख शहरों में क्या हैं सोने-चांदी के दाम?

शहर 22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) चांदी (₹/किग्रा)
दिल्ली 143,541 156,590 325,770
मुंबई 143,843 156,920 328,020
कोलकाता 143,651 156,710 327,590
चेन्नई 144,256 157,370 328,980
गुरुग्राम 143,798 156,870 327,940
नोएडा 143,880 156,960 328,110
गाजियाबाद 143,504 156,550 326,960
मेरठ 143,880 156,960 328,110
बरेली 143,504 156,550 326,960
लखनऊ 143,880 156,960 328,110
कानपुर 143,825 156,900 326,420
पटना 143,715 156,780 326,160
भोपाल 143,990 157,080 328,370
चंडीगढ़ 143,788 156,860 326,330
देहरादून 144,366 157,490 329,760
जयपुर 144,265 157,380 329,540
हैदराबाद 144,513 157,650 330,110
अहमदाबाद 144,476 157,610 330,020
पुणे 143,843 156,920 328,020
नासिक 143,468 156,510 326,870
बेंगलुरू 143,898 156,980 326,590
पुडुचेरी 144,302 157,420 327,500
गुवाहाटी 144,091 157,190 327,020
शिलांग 144,412 157,540 329,330
admin
Author: admin

और पढ़ें