Search
Close this search box.

भूकंप के तेज झटकों से फिर कांपी धरती, मची दहशत, घरों से निकलकर भागे लोग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फिलीपींस के दक्षिणी समुद्र तट के पास बुधवार (7 जनवरी) को 6.4 तीव्रता का भूकंप आया.यह जानकारी अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वे (USGS) ने दी. पहले भूकंप की तीव्रता 6.7 बताई गई थी, लेकिन बाद में इसे 6.4 मापा गया.

भूकंप का केंद्र मिंडानाओ द्वीप पर स्थित सैंटियागो शहर से करीब 27 किलोमीटर पूर्व समुद्र में था.भूकंप जमीन से करीब 58.5 किलोमीटर गहराई में आया. हालांकि, अभी तक सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.

‘मैंने झटके महसूस किए’

पूर्वी प्रांत दावाओ ओरिएंटल में राहत कार्य से जुड़े नैश परागास ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि फिलहाल किसी की मौत या नुकसान की कोई खबर नहीं है. उन्होंने कहा, “मैंने झटके महसूस हुए.मैंने कुछ कारों को हिलते हुए देखा, लेकिन यह बहुत थोड़ी देर के लिए था. शायद ये सिर्फ पांच सेकंड तक था.’

पहले भी आए थे भूकंप

इससे पहले अक्टूबर महीने में भी पूर्वी मिंडानाओ में 7.4 और 6.7 तीव्रता के दो भूकंप आए थे, जिनमें कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई थी. इससे कुछ दिन पहले आए 6.9 तीव्रता के भूकंप में 76 लोगों की जान चली गई थी और मध्य फिलीपींस के सेबू प्रांत में 72,000 घरों को नुकसान पहुंचा था. यह जानकारी सरकारी आंकड़ों में दी गई है.

फिलीपींस में भूकंप आना आम बात है क्योंकि यह देश प्रशांत महासागर के रिंग ऑफ फायर क्षेत्र में स्थित है. यह इलाका जापान से लेकर दक्षिण पूर्व एशिया और पूरे प्रशांत महासागर तक फैला हुआ है, जहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं.

जानें कैसे आते हैं भूकंप

भूकंप या भूचाल का मतलब है धरती का हिलना. जब जमीन अचानक कांपती है, तो उसे भूकंप कहा जाता है. यह तब होता है जब धरती के अंदर जमा हुई ताकत अचानक बाहर निकल जाती है. धरती की ऊपरी परत को लिथोस्फियर कहा जाता है. इस परत के अंदर कई जगहों पर चट्टानें आपस में टकराती हैं या खिसकती हैं. जब यह दबाव ज्यादा बढ़ जाता है और चट्टानें इसे सहन नहीं कर पातीं, तो जोर से टूटती या सरकती हैं. इसी वजह से धरती में कंपन होता है और भूकंप आता है. भूकंप की ताकत अलग-अलग हो सकती है. कभी झटके हल्के होते हैं, जो कुछ सेकंड में खत्म हो जाते हैं. लेकिन कभी-कभी भूकंप बहुत तेज होता है, जिससे लोग गिर सकते हैं, इमारतें हिलने लगती हैं और पूरे शहर को भारी नुकसान पहुंच सकता है.

admin
Author: admin

और पढ़ें