Search
Close this search box.

Jammu Kashmir Blast: जम्मू के नरवाल इलाके में दो ब्लास्ट, 6 लोग जख्मी, मौके पर पुलिस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जम्मू कश्मीर के नरवाल इलाके में शनिवार सुबह दो ब्लास्ट हुए. जम्मू जोन के एडीजीपी मुकेश सिंह ने बताया कि इस ब्लास्ट में 6 लोगों के जख्मी होने की जानकारी मिली है. ब्लास्ट के बाद जम्मू पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर ये बम ब्लास्ट कैसे हुआ है.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि दो वाहनों में विस्फोट की सूचना मिली थी, जिससे 6 लोगों के घायल होने की खबर है. घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है. पुलिस अधिकारी ने कहा, “इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और अन्य पुलिस कर्मियों के साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर हैं और आगे की जांच चल रही है.”

बता दें कि 26 जनवरी से पहले सुरक्षा एजेंसियों ने इस बात को लेकर अलर्ट जारी किया हुआ था कि जम्मू में कभी भी बड़ी वारदात हो सकती है. वहीं दूसरी जम्मू में राहुल गांधी की अगुवाई में भारत जोड़ो यात्रा भी चल रही है. ऐसे में अब राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो सकते हैं.

admin
Author: admin

और पढ़ें