Search
Close this search box.

रेस्क्यू ऑपरेशन टीम के हाथ लगा ब्लैक बॉक्स, अब पता चलेगा कैसे हुआ प्लेन क्रैश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नेपाल के पोखरा में यति एयरलाइंस (Yeti Airlines) का एटीआर-72 विमान रविवार सुबह कास्की जिले में दुर्घटनाग्रस्त (Aircraft Crash) हो गया था. विमान में कुल 72 लोग सवार थे. इनमें से 68 यात्रियों के शव बरामद किए जा चुके हैं लेकिन चार शवों का अब तक पता नहीं लग पाया है. इन चार शवों को ढूंढने के लिए आज (16 जनवरी) फिर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है.

इस विमान में पांच भारतीय नागरिक भी सवार थे. इनमें से चार उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के रहने वाले थे. भारतीय शवों को लेने के लिए काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारी पोखरा पहुंच गए हैं. पहचान होते ही भारतीय नागरिकों के शवों को यूपी के गाजीपुर भेजे जाने की तैयारी है. अब तक केवल 26 शवों की पहचान की गई है.

शवों का पोस्टमार्टम

आज सुबह 9 बजे शवों का पोस्टमार्टम शुरू किया गया था. जिन शवों की पहचान हो चुकी है उन्हें जल्द ही परिजनों को सौंपने का काम भी किया जा रहा है. इसके साथ ही भारतीय सहित विदेशी नागरिकों के शवों को काठमांडू लाया जा रहा है क्योंकि जिन शवों की पहचान नहीं हुई है उनको भी काठमांडू लाकर उनका डीएनए टेस्ट कराया जाएगा. भारतीय दूतावास लगतार हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के संमर्क में हैं.

रेस्क्यू ऑपरेशन तेज

पोखरा में रातभर रेस्क्यू जारी रहा. बड़ी-बड़ी मशीनों का इस्तेमाल कर चार शवों की तलाश की गई लेकिन रात में अंधेरे के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में सफलता हाथ नहीं लगी. इस हादसे का मंजर इतना ज्यादा खौफनाक था कि नेपाली सेना भी इससे सहम गई. घटनास्थल पर हजारों लोगों की भीड़ उमड़ गई. यह तो साफ हो चुका है कि विमान में सवार 72 के 72 लोगों की मौत हो चुकी है.

यति एयरलाइंस की सभी फ्लाइट 16 जनवरी तक रद्द

यति एयरलाइंस का ATR-72 विमान क्रैश होने से हादसे में विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई. इस हादसे को लेकर यति एयरलाइंस शोक में है. इसके चलते की सभी नियमित फ्लाइट्स को 16 जनवरी 2023 तक रद्द कर दिया गया है. एयरलाइंस ने ट्विट कर इस बात की जानकारी दी.

बच्चों के हो सकते हैं लापता चारों शव- विमानस्थल के महाप्रबंधक प्रेमनाथ ठाकुर
नेपाल विमान हादसे में चार शव अब भी लापता हैं. दुर्घटनाग्रस्त विमान में सवार जो चार शव अब तक नहीं मिल पाए हैं वो सभी बच्चों के ही होने की जानकारी दी गई है. त्रिभुवन अन्तरराष्ट्रीय विमानस्थल के महाप्रबंधक प्रेमनाथ ठाकुर ने बताया कि विमान में 2 साल से कम उम्र के 3 बच्चे थे और 10 साल से कम उम्र के 3 बच्चे सवार थे. अब तक सभी वयस्क पुरूष और महिलाओं के शव बरामद किए गए हैं और एक ही बच्चे का शव मिला है. बच्चों का शव होने के कारण ढूंढने में भी कठिनाई हो रही है.

रेस्क्यू ऑपरेशन टीम के हाथ लगेगा विमान का ब्लैक बॉक्स
रेस्क्यू ऑपरेशन के हेड के मुताबिक़ विमान का ब्लैक बॉक्स मिल गया है. उसकी जांच कर हादसे की असल वजह पता चलेगी. पोखरा के रहने वालों के अलावा अन्य सभी शव काठमांडू से ही परिजनों को सौंपें जाएंगे.

क्रेन की मदद से निकाला जा रहा है विमान का ढांचा
नेपाल विमान हादसे में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. इसमें बड़ी-बड़ी मशीनों की मदद ली गई है. अब विमान का पूरा ढांचा क्रेन की मदद से निकाला जा रहा है. सारी फ़ोर्स और पुलिस एक साथ इसे निकालने में जुट गई हैं.

admin
Author: admin

और पढ़ें