Search
Close this search box.

पोर्नोग्राफी मामला: राज कुंद्रा के घर पहुंची क्राइम ब्रांच टीम, पुलिस ने कहा- केस का इंटरनेशनल कनेक्शन, 121 Video डील की कुंद्रा कर रहे थे बात

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पोर्नोग्राफी केस में लगातार बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. वहीं दूसरी तरफ इस केस में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं. अब राज कुंद्रा को लेकर मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम उनके जुहू स्थित बंगले ‘किनारा’ पहुंची है. इस घर में शिल्पा शेट्टी भी रहती हैं. पुलिस को Neuflicks नामक राज कुंद्रा के नये ऐप (प्लान बी) के लिए बनाए जाने वाले 19 एडल्ट वीडियो से संबंधित ए्ग्रीमेंट पेपर्स, कुछ मिसिंग सीडीऔर एक मिसिंग सर्वर की भी तलाश है.

पोर्नोग्राफी का इंटरनेशनल कनेक्शन!

पोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को लेकर अब इंटरनेशनल कनेक्शन सामने आ रहा है. मुंबई पुलिस ने दावा किया है कि एक व्हाट्सएप चैट में उन्हें यह पता चला है कि राजकुंद्रा 121 वीडियो को 12 लाख अमेरिकी डॉलर में बेचने की बात कर रहे थे. मुंबई पुलिस ने कहा कि ऐसा लगता है कि यह अंतरराष्ट्रीय स्तर का मामला है.

बॉम्बे हाईकोर्ट से कुंद्रा ने लगाई गुहार

इधर, पोर्नोग्राफी केस में फंसे शिल्पा शेट्टी के पति और व्यवसायी राज कुंद्रा ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर करते हुए अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ चुनौती दी है. उन्होंने कहा कि उनकी गिरफ्तारी अवैध है. इधर, मुंबई की एक अदालत ने अश्लील फिल्मों के कथित निर्माण और उन्हें कुछ ऐप के जरिए प्रसारित करने से जुड़े मामले में कारोबारी राज कुंद्रा की पुलिस हिरासत शुक्रवार को 27 जुलाई तक के लिए बढ़ा दी. अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति, कुंद्रा को शहर की पुलिस की अपराध शाखा ने 19 जुलाई की रात को गिरफ्तार किया था. इससे पहले उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था.

पूर्व की हिरासत की अवधि समाप्त होने पर शुक्रवार को उन्हें मजिस्ट्रेट अदालत के समक्ष पेश किया गया. पुलिस ने मामले में और जांच के मकसद से उनकी हिरासत बढ़ाने का अनुरोध किया. पुलिस ने इससे पहले अदालत को बताया था कि 45 वर्षीय कारोबारी अश्लील सामग्री के निर्माण एवं बिक्री की अवैध गतिविधि से आर्थिक लाभ कमा रहे थे.

27 जुलाई तक बढ़ी राज कुंद्रा की हिरासत

पुलिस ने दावा किया कि उसने कुंद्रा का मोबाइल फोन जब्त किया है और इसमें मौजूद सामग्रियों की जांच जरूरी है और साथ ही उनके कारोबारी सौदों एवं लेन-देन को भी देखना होगा. कुंद्रा के अलावा, पुलिस ने दूसरे आरोपी रयान थोरपे को भी अदालत में पेश किया. अदालत ने उसकी हिरासत की अवधि भी 27 जुलाई तक बढ़ा दी.

admin
Author: admin

और पढ़ें

Bhutan Glacial Lake Burst: भूतानमध्येही ‘नेपाळी’ थरकाप! हिमनदीचे सरोवर फुटताच प्रचंड विध्वंस, महामार्ग आणि रस्ते उखडले, प्रसिद्ध गरम पाण्याचा झरा सुद्धा वाहून गेला, भारतात बंगाल आणि आसाममध्ये पुराचा इशारा

Bhutan Glacial Lake Burst: भूतानमध्येही ‘नेपाळी’ थरकाप! हिमनदीचे सरोवर फुटताच प्रचंड विध्वंस, महामार्ग आणि रस्ते उखडले, प्रसिद्ध गरम पाण्याचा झरा सुद्धा वाहून गेला, भारतात बंगाल आणि आसाममध्ये पुराचा इशारा