Search
Close this search box.

CBSE: PM मोदी ने बुलाई अर्जेंट मीटिंग, 12वीं बोर्ड परीक्षा पर हो सकता है फैसला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने आज शाम सीबीएसई 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर एक अहम बैठक बुलाई है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सभी राज्यों और अन्य हितधारकों के साथ व्यापक चर्चा के बाद उन्हें बोर्ड परीक्षाओं के सभी संभावित विकल्पों के बारे में बताया जाएगा. कोरोना काल में 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं कराई जाएं या नहीं इसे लेकर संशय बरकरार है इस बीच पीएम मोदी की ये बैठक बेहद अहम मानी जा रही है.

पीएम को सौंपी जाएगी रिपोर्ट
सूत्रों के मुताबिक राज्यों, शिक्षा बोर्डों से अब तक मिले सुझाव के आधार पर तैयार की गई रिपोर्ट आज पीएम मोदी की सौंपी जा सकती है. सूत्रों का कहना है कि 12वीं की परीक्षा होना तय है. परीक्षा के दौरान बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए परीक्षा केंद्रों की संख्या को दो गुना किया जा सकता है.

कहा जा रहा है कि बोर्ड परीक्षाओं से पहले 18 साल या उसे अधिक उम्र के परीक्षार्थियों, परीक्षा केंद्रों में तैनात होने वाले अध्यापकों, कर्मचारियों का प्राथमिकता से वैक्सीनेशन किया जाएगा. इसके साथ ही, परीक्षा केंद्रों पर कोविड प्रोटोकॉल के इंतजाम होंगे और परीक्षा कक्षों में परीक्षार्थियों की संख्या भी कम होगी.

admin
Author: admin

और पढ़ें