नेपाल को भयंकर बाढ़ से उबारने के लिए भारत ने मदद का हाथ बढ़ाया है. भारतीय वायु सेना ने नेपाल की मदद के लिए अपने ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट बेड़े C-17, C-130J और C-295 को स्टैंडबाय पर रखा है. सूत्रों के मुताबिक बुधवार (26 अगस्त 2026) की रात को एक C-130J ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट राहत सामग्री लेकर नेपाल के लिए उड़ान भर सकता है. इससे पहले पीएम मोदी ने नेपाल के पीएम बालेन शाह से फोन पर बात कर इस त्रासदी पर दुख जाताया और भारत की तरफ से हर संभव मदद का वादा किया.
पीएम मोदी ने कहा, ‘इस मुश्किल समय में भारत के लोग नेपाल में अपने भाई-बहनों के साथ खड़े हैं. भारत नेपाल को हर संभव मानवीय सहायता देने के लिए तैयार है। हमारी टीमें बचाव और राहत कार्यों के लिए मिलकर काम कर रही हैं.’ नेपाल त्रासदी में अब तक 62 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 500 लोग लापता बताए जा रहे हैं.






