Search
Close this search box.

हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विधान परिषद चुनाव में देर रात आए नागपुर के रिजल्ट ने कांग्रेस को खुशखबरी दी है. बीजेपी के गढ़ में लगातार दूसरी जीत से कांग्रेस उत्साहित है और अब बीजेपी नेताओं को जवाब दे रही है. इस बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने पुराने पोस्ट के लिए माफी मांगी है. ”कांग्रेस से मेरी दिली माफी. हां, आपने एक सीट जीती है, शून्य नहीं.” सीएम ने हंसने वाला इमोजी भी शेयर किया.

इससे पहले सरमा ने पीएम मोदी के पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए बरनोल की तस्वीर शेयर की थी और लिखा था, ”जलन इतनी ज्यादा है कि एक ट्यूब से काम नहीं चलेगा.”

पीएम मोदी ने एमएलसी चुनाव रिजल्ट को लेकर 28 अक्तूबर को एक्स पर लिखा था , “उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक जैसे चार बड़े राज्यों की 28 सीट पर विधान परिषद चुनाव हुए. चुनाव मतपत्रों से कराए गए. अंदाजा लगाइए कि कांग्रेस ने कितनी सीट जीतीं?”

कांग्रेस कल लगातार पीछे चल रही थी, लेकिन देर रात आए महाराष्ट्र के रिजल्ट में एक सीट पर जीत मिली. नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार अभिजीत वंजारी ने जीत हासिल की है. उन्हें प्रथम और द्वितीय वरीयता के कुल 67,231 वोट मिले. वहीं, उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के सुधाकर कोहले को 63,960 वोट मिले.

बीजेपी के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ ‘महायुति’ गठबंधन को दो सीट मिलीं. शरद पवार की पार्टी NCP (SP) के उम्मीदवार हर्षदा देशमुख-जाधव ने बीजेपी उम्मीदवार स्मिता जाधव को हराकर पुणे स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की सीट जीती.

वंजारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत करते हुए कहा कि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव कुछ अलग तरह के होते हैं. यहां के मतदाता शिक्षित हैं, वे सभी स्नातक हैं. वे अच्छी तरह जानते हैं कि विधान परिषद के लिए चुने गए प्रतिनिधि से किस तरह के काम की उम्मीद की जानी चाहिए.

admin
Author: admin

और पढ़ें