Search
Close this search box.

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के बीच महायुति में बगावत के सुर, BJP-NCP और शिंदे गुट ने लिया यह फैसला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महाराष्ट्र में एमएलसी चुनाव के लिए 18 जून को मतदान होना है. विधान परिषद के चुनाव के बीच बीजेपी के महायुति गठबंधन में बगावत के सुर देखने को मिल रहे हैं. महाराष्ट्र में होने वाले विधान परिषद के चुनाव में बगावत देखने मिल रही है.

इस बीच महायुति में भी टकराव देखने मिला है. इस बीच ऐसी स्थिति को देखते हुए महायुति के दल मिलकर बुधवार (3 जून) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. महायुति में बीजेपी से रविन्द्र चह्वाण, शिवसेना से उदय सामंत और एनसीपी से सुनील तटकरे दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.

 

महायुति पूरी तरह मजबूत- एकनाथ शिंदे

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को पूरा भरोसा जताया कि महायुति गठबंधन आने वाले विधान परिषद चुनावों में पूरी एकता के साथ चुनाव लड़ेगा और सभी 17 सीटों पर जीत हासिल करेगा. उपमुख्यमंत्री शिंदे ने गठबंधन के भीतर किसी भी अंदरूनी कलह की अफवाहों को पहले ही खारिज कर दिया था. वहीं उन्होंने दावा किया कि महाविकास अघाड़ी एक भी सीट नहीं जीत पाएंगे.

शिंदे ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पहले ही सीटों के बंटवारे के ढांचे को स्पष्ट कर चुके हैं. उन्होंने कहा कि महायुति गठबंधन मजबूत है. हम मिलकर काम कर रहे हैं और महाराष्ट्र के विकास को तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं. विपक्ष महायुति गठबंधन की एकता को पचा नहीं पा रहा है.

चुनाव के लिए तय हुआ ये फॉर्मूला

महाराष्ट्र में एमएलसी चुनाव को लेकर सत्ताधारी महायुति गठबंधन में सीटों बंटवारे का फॉर्मूला तय हो चुका है. बातचीत और उच्च-स्तरीय बैठकों के बाद बीजेपी को 11 सीटें, शिवसेना को 4 और एनसीपी को दो सीटें दिए जाने पर सहमति बनी है.

महाराष्ट्र में इस महीने कुल 17 सीटों पर एमएलसी चुनाव होने हैं. चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद महायुति में शामिल बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी के बीच सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है. नामांकन के आखिरी दिन से ठीक पहले महायुति में सीटों को लेकर सहमति बनी है.

admin
Author: admin

और पढ़ें