Search
Close this search box.

बंद रहेंगे दफ्तर, मजदूरों, किसानों को न्योता…डीके शिवकुमार की ताजपोशी से पहले सिद्धारमैया को नई जिम्मेदारी; एक दिन में कांग्रेस के भीतर क्या हुआ?

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कई महीनों खींचतान के बाद आखिरकार डीके शिवकुमार के लिए वो दिन आ ही गया जिसका ख्वाब उन्होंने सालों पहले देखा था. आदज कर्नाटक की सियासत में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है. कर्नाटक में सीएम पद के लिए नामित डीके शिवकुमार आज लोक भवन स्थित ग्लास हाउस में कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. उनके साथ कई नेता मंत्री पद की भी शपथ ग्रहण करेंगे. राज्यपाल थावरचंद गहलोत इस शपथ ग्रहण समारोह में सभी को शपथ दिलाएंगे. इस शपथ ग्रहण समारोह से पहले सिद्धारमैया को कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) का सदस्य नियुक्त किया गया है. इसके अलावा बेंगलुरु के दफ्तरों में छुट्टी का ऐलान किया गया है.

महिलाओं, किसानों को न्योता

इस शपथ ग्रहण में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल और कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे. वहीं, कई राज्यों के कांग्रेस से जुड़े नेता भी शामिल होंगे. इतना ही नहीं अलग-अलग धर्मों के धर्मगुरुओं को भी बुलाया दिया गया है. इसके लिए सरकार स्कूल के विद्यार्थियों को भी बुलाया गया है. दिहाड़ी मजदूर, सफाई कर्मचारी, किसान संगठन के प्रतिनिधि, दलित संगठन के नेता, महिला स्वयं सहायता समूह, किसानों और महिला नेता, युवा नेताओं को भी आमंत्रण भेजा गया है. शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बेंगलुरु में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं, यह समारोह लोक भवन में आयोजित होगा.

इनके मंत्री बनने की संभावना

डीके शिवकुमार की शपथ के साथ कई नेता मंत्री पद की शपथ लेंगे, इसमें जी परमेश्वर, प्रियंक खरगे, रामालिंगा रेड्डी, एमबी पाटिल और यतीन्द्र सिद्धरमैया मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. कर्नाटक में मुख्यमंत्री सहित मंत्रिपरिषद में अधिकतम 34 मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है.

दफ्तरों में छुट्टी का ऐलान

शपथ ग्रहण समारोह को देखते हुए आज दोपहर के बाद से कई प्रमुख दफ्तरों में आधिकारिक तौर पर छुट्टी घोषित कर दी गई है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोपहर 12 बजे के बाद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को दफ्तर से घर जाने की अनुमति दे दी जाएगी, ताकि समारोह के समय वहां किसी भी तरह की अव्यवस्था न फैले. भारी भीड़ और वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए ये फैसला लिया गया है.

सिद्धारमैया को मिली नई जिम्मेदारी

एक तरफ जहां आज डीके शिवकुमार शपथ लेंगे वहीं इससे पहले पूर्व सीएम सिद्धारमैया को कांग्रेस ने नई जिम्मेदारी दी है. सिद्धारमैया को कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) का सदस्य नियुक्त किया है. सीडब्ल्यूसी कांग्रेस की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था है. तत्काल प्रभाव से ये नियुक्ति की गई है. इसके अलावा डीके शिवकुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सिद्धारमैया और राहुल गांधी से मुलाकात भी की.

गांधी परिवार से रिश्तों का किया जिक्र

शपथ से पहले उन्होंने एक भावुक मैसेज में कहा कि गांधी परिवार ने मेरे पॉलिटिकल सफर में एक अहम रोल निभाया है, सिर्फ लीडरशिप के जरिए ही नहीं, बल्कि जिंदगी के अलग-अलग पड़ावों पर मुझ पर दिखाए गए भरोसे के जरिए भी. मैं अक्सर राजीव गांधी के बारे में सोचता हूं, जिन्होंने एक युवा वर्कर में मुझसे पहले ही काबिलियत देख ली थी, उनके हौसले ने मुझे बड़े सपने देखने और पब्लिक सर्विस के लिए खुद को डेडिकेट करने का कॉन्फिडेंस दिया. सबसे बड़े लीडर वो होते हैं जो दूसरों में काबिलियत पहचानते हैं और उन्हें अपनी उम्मीदों से आगे बढ़ने के लिए इंस्पायर करते हैं. राजीव गांधी ने मेरे लिए ठीक यही किया.

डायवर्ट रहेगा रूट

समारोह के दौरान अधिकृत वाहनों को छोड़कर अन्य सभी वाहनों की आवाजाही क्यूब्बन रोड, डॉ. बी.आर. आंबेडकर रोड, रेस कोर्स रोड, क्वींस जंक्शन, सीटीओ जंक्शन और आसपास के कई प्रमुख मार्गों पर प्रतिबंधित रहेगी. जिसे लेकर पुलिस ने नागरिकों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की बात कही है और एडवाइजरी पालन करने की अपील की है.

admin
Author: admin

और पढ़ें