Search
Close this search box.

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा, नारायणपुर के चारभाट में प्राइवेट प्लेन क्रैश; रेस्क्यू टीम रवाना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में प्राइवेट एयर प्लेन क्रैश की सूचना आई है. जहां नारायणपुर इलाके के चारभाट में एक प्राइवेट एयर प्लेन क्रैश हुआ है. प्लेन ऊंचाई पर क्रैश हुआ है ऐसे में पहाड़ पर धुएं का गुबार दिखाई दे रहा है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानयी पुलिस और बचाव राहत दल रवाना हुआ है. लेकिन ऊंचाई ज्यादा होने की वजह से चढ़ाव में दिक्कत आ सकती है. क्योंकि चारों तरफ पहाड़ी है. ऐसे में बचाव और राहत दल की टीम मौके पर पहुंच रही है.

जशपुर जिले में यह घटना हुई है. लेकिन अब तक यह पता नहीं चला है कि निजी विमान में कितने लोग शामिल थे. चार्टर्ड प्लेन जशपुर जिले के नारायणपुर क्षेत्र में आने वाले रतनपहली जंगल में पहाड़ी पर पेड़ों से टकराया है. हालांकि जैसे ही घटना की जानकारी मिली तो स्थानीय प्रशासन तुरंत एक्टिव हो गया है और मौके पर टीम को रवाना किया गया है.

admin
Author: admin

और पढ़ें