गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी ने कहा कि अगर मेरा बेटा वहां होता तो उसकी भी जान चली जाती. उन्होंने कहा कि लोगों ने मेरी गाड़ी को देखकर समझा कि मेरा बेटा इसमें है. बेटे की हत्या करने के लिए ये हमला हो सकता है. टेनी ने योगी सरकार से मारे गए कार्यकर्ताओं के लिए 50-50 लाख का मुआवजे की मांग की है. इसके अलावा उन्होंने मामले की न्यायिक या सीबीआई जांच की भी मांग की.









