आज की तारीख में ज्यादातर लोगों ने बैंक अकाउंट खुलवाया हुआ है, क्योंकि इसके जरिए लोगों के पैसों से जुड़े कई काम आसानी से हो जाते हैं. अगर आप भी बैंक में पैसे जमा करते और निकालते हैं तो बैंक से जुड़ी हर छोटी-बड़ी नई अपडेट के बारे में जानकारी होनी चाहिए.
ऐसे में अगर आपका एक्सिस बैंक में सेविंग्स अकाउंट है और आप बैंक में पैसे जमा करते हैं और निकालते हैं तो यह जानकारी आपके काम की है, क्योंकि अब बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए कैश ट्रांजैक्शन से जुड़े नियमों में बदलाव किया है. ऐसे में अब ये जानना जरूरी है कि आखिर बैंक ने कैश ट्रांजैक्शन को लेकर क्या बदलाव किया है.
फ्री कैश ट्रांजैक्श कितनी बार कर सकेंगे?
बता दें कि एक्सिस बैंक ने घरेलू और NRI ईजी एक्सेस के साथ कुछ अन्य सेविंग्स अकाउंट में फ्री कैश ट्रांजैक्शन की संख्या कम करने का फैसला किया है. अहम बात ये है कि इसका असर कृषि और घरेलू सेविंग्स अकाउंट पर भी पड़ेगा.
कब से लागू होंगे नियम?
सबसे पहले ये जानते हैं कि आखिर नियम लागू कब से किए जाएंगे? तो ये नियम1 दिसंबर 2026 यानी अगले महीने से लागू होंगे. ऐसे में अब ग्राहकों को अपने सेविंग्स अकाउंट पर लागू नए नियमों और चार्ज की जानकारी होनी जरूरी है.
मिनिमम बैलेंस का जुर्माना भी बढ़ा
बड़ी बात ये है कि बैंक ने फ्री कैश लेनदेन की लिमिट में तो बदलाव किया ही है, इसके साथ ही एक्सिस बैंक ने मिनिमम बैंलेंस नहीं रखने पर जो चार्ज लगाया जाता है, तो अब बैंक ने मिनिमम बैंलेंस रखने पर लगने वाला अधिकतम मासिक चार्ज भी बढ़ा दिया है, जो कि कुछ इस प्रकार है…
- सबसे पहले तो अर्ध-शहरी शाखाओं में ईजी एक्सेस अकाउंट के लिए चार्ज 300 से बढ़ा दिया है और अब 600 रुपये होगा.
- वहीं मेट्रो और शहरी शाखाओं में अधिकतम चार्ज 600 रुपये ही रहेगा.
- ध्यान रखें, वेतनभोगी ग्राहकों पर मिनिमम बैंलेंस से जुड़े ये पेनल्टी लागू नहीं होगी.
- NRI ईजी एक्सेस अकाउंट के लिए अर्ध-शहरी और ग्रामीण शाखाओं के लिए पेनल्टी 300 से बढ़ाकर 600 रुपये होगी.
- इसके अलावा ये चार्ज ग्रामीण शाखाओं में 150 से बढ़ाकर 600 रुपये किया जाएगा.
फ्री कैश ट्रांजैक्शन कर सकते हैं?
जानने वाली बात ये है कि अभी ईजी एक्सेस, कृषि, घरेलू सेविंग्स अकाउंट और NRI ईजी एक्सेस के ग्राहक महीने में चार बार फ्री कैश ट्रांजैक्शन कर सकते हैं. इसके अलावा कुल कैश लेनदेन की लिमिट 1 लाख रुपये है. ऐसे में इनमें से जो भी लिमिट पूरी होती है, तो उसके बाद ग्राहकों को चार्ज देना पड़ सकता है. लेकिन अब इसमें कुछ बदलाव होने जा रहा है, जिसके बारे में एक्सिस बैंक के ग्राहकों को पता होना चाहिए.
क्या बदलाव होगा?
अभी तो फ्री कैश ट्रांजैक्शन की संख्या चार है, उसे 1 दिसंबर से घटाकर तीन कर दिया जाएगा. ऐसे में अब अहम सवाल ये है कि क्या जो 1 लाख रुपये की कुल कैश लेनदेन की लिमिट है उसमें भी बदलाव किया जाएगा? तो इसका जवाब है नहीं, फिलहाल 1 लाख रुपये की कुल नकद लेनदेन की लिमिट पहले जैसी ही रहेगी.
सीमा पूरी होने पर क्या होगा?
ध्यान देने वाली बात ये है कि जब तय फ्री लिमिट पूरी हो जाएगी तो कैश निकलने या फिर जमा करने पर ग्राहकों को एक्स्ट्रा चार्ज देना पड़ सकता है. ऐसे में अगर आपका इस बैंक में अकाउंट है तो अब आपको फ्री कैश लेनदेन करने की लिमिट का खास ध्यान देना पड़ेगा.








