Search
Close this search box.

रक्षाबंधन पर घर से निकलना पड़ा भारी! गाजियाबाद में 6 KM तक लगा जाम, रेंगती रही गाड़ियां

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रक्षाबंधन के मौके पर गुरुवार को गाजियाबाद की सड़कों पर लंबा जाम देखने को मिला. गाड़ियो का दबाव भी काफी बढ़ गया था. कई मेन रास्तों पर जाम जैसी स्थिति बनने लगी थी. शाम होते-होते दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (DME) और एनएच-9 पर हालात ज्यादा खराब हो गई. डासना टोल प्लाजा से लाल कुआं तक करीब 6 किमी लंबा जाम लग गया. रात तक इस रास्ते पर गाड़ियां की रफ्तार कम हो गए थे.

घर जाने के लिए बड़ी संख्या में निकले लोग
रक्षाबंधन पर बड़ी संख्या में लोग अपने घरों और रिश्तेदारों के यहां जाने के लिए निकले थे. दोपहर से सड़कों पर गाड़ियों की संख्या बढ़ने लगी थी. शाम करीब 6 बजे के आस-पास ट्रैफिक का दबाव और बढ़ गया. एनएच-9 पर यूपी गेट से छिजारसी कट, विजयनगर बाईपास से लाल कुआं और डासना तक कई जगह गाड़ियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं. सबसे ज्यादा परेशानी डासना के आसपास हुई, जहां दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और एनएच-9 का ट्रैफिक एक साथ आने से गाड़ियों का दबाव कई गुना बढ़ गया. डासना टोल प्लाजा से शुरू हुआ जाम लाल कुआं तक पहुंच गया. वहीं लाल कुआं से नोएडा सेक्टर-62 कट तक भी कई जगहों पर गाड़ियां  फंसी रही.

शहर की कई सड़कों पर ट्रैफक का दबाव
गाजियाबाद की दूसरी मेन सड़कों पर भी ट्रैफिक की रफ्तार धीमी रही. GT रोड पर शहीद नगर के आसपास गाड़ियों की रफ्तार कम रही. मोहन नगर चौराहे पर भी शाम के समय काफी दबाव रहा. दिल्ली की ओर से आने वाले गाड़ियों और बसों का इंतजार कर रहे लोगों की भीड़ के कारण यहां यातायात प्रभावित हुआ. आंबेडकर रोड पर तुराबनगर बाजार के पास भी जाम की स्थिति रही. इसके अलावा हापुड़ रोड और राजनगर एक्सटेंशन में भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

बारिश और जलभराव ने बढ़ाई परेशानी
बारिश के बाद NH-9 पर यूपी गेट के पास काफी देर तक पानी जमा रहा. इससे गाड़ियों की रफ्तार कम हो गई और दिल्ली से आने वाले ट्रैफिक पर भी इसका असर पड़ा. मेरठ रोड, जीटी रोड, लोनी-भोपुरा रोड, मेन वजीराबाद रोड के अलावा इंदिरापुरम और वसुंधरा के कुछ रास्तों पर भी जलभराव के कारण यातायात प्रभावित हुआ.

19 जगह तैनात रही ट्रैफिक पुलिस
रक्षाबंधन को देखते हुए यातायात पुलिस ने NH-9 पर गाड़ियों की आवाजाही रोक दी गई थी. ऐसी गाड़ियों को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की ओर भेजा गया. इसके साथ ही शहर में 19 मेन जगहों पर यातायात पुलिस वालों की तैनाती की गई थी. ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, त्योहार पर लोगों की संख्या बढ़ने से NH-9 और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर गाड़ियों की रफ्तार धीमी हुई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक को कंट्रोल  किया और लोगों को जाम से निकालने की कोशिश की.

admin
Author: admin

और पढ़ें