पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पिछले 20 दिनों पर भूख हड़ताल पर हैं. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा शुक्रवार (17 जुलाई) को वांगचुक से मिलने दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचे. इससे ठीक पहले केसी वेणुगोपाल ने वांगचुक को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी. वांगचुक और कॉकरोच जनता पार्टी पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.
पवन खेड़ा के जंतर-मंतर पहुंचने से पहले कांग्रेस ने कहा था कि वे भी चाहते हैं कि धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें. कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा था कि केंद्र सरकार में जवाबदेही की कमी है और इसी वजह से परीक्षा का पूरा सिस्टम बैठ गया है. केसी वेणुगोपाल ने इसको लेकर एक्स पर एक पोस्ट भी शेयर की थी.
डिंपल और केजरीवाल ने सोनम वांगचुक से की थी मुलाकात
कांग्रेस से पहले आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी और शिवसेना के नेता जंतर-मंतर पहुंच चुके हैं. आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल खुद जंतर-मंतर पहुंचे थे. उन्होंने वांगचुक को देश का शिक्षा मंत्री बनाने की मांग कर दी थी. उनके साथ ही सपा सांसद डिंपल यादव और रुचि वीरा भी जंतर-मंतर पहुंची थीं. शिवसेना की प्रवक्ता सुषमा अंधारे ने भी सोनम वांगचुक से मुलाकात की थी.








