Search
Close this search box.

ऋषभ पंत ने बनाया महारिकॉर्ड, वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के इतिहास में जो कोई नहीं कर पाया वो कर दिखाया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भारत के 29 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इस धाकड़ बल्लेबाज ने टीम इंडिया की ओर से खेलते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ ये रिकॉर्ड अपने नाम किया है. दरअसल, भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. आज इस मुकाबले के दूसरे दिन का खेल खेला गया. इस दौरान टीम इंडिया की पहली पारी में ऋषभ पंत बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरे. ऋषभ पंत ज्यादा देर तक विकेट पर नहीं टिक पाए लेकिन जब तक वो रहे उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की और फैंस का मनोरंजन किया.

इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की पहली पारी 356 पर ढेर हो गई. इसके बाद टीम इंडिया अपनी पहली पारी में 59 रन पर 3 विकेट गंवा चुकी थी, उस वक्त ऋषभ पंत नंबर 5 पर इंडियन क्रिकेट टीम के लिए बल्लेबाजी करने के लिए आए. वो टी के बाद केएल राहुल के साथ बल्लेबाजी करने के लिए उतरे थे. उन्होंने क्रीज पर आते ही अपना स्वाभिक खेल जारी रखा और छोटी सी आतिशी पारी खेली.

ऋषभ पंत ने खेली 23 रनों की पारी

इस मैच में ऋषभ पंत ने कुल 39 बॉलों का सामना किया. इस दौरान उन्होंने 1 चौके और 1 छक्के के साथ 23 रनों की पारी खेली. इस पारी के दौरान पंत का स्ट्राइक रेट 58.97 का रहा था. उन्हें जैकब डफी ने काइल जैमीसन के हाथों कैच आउट कराया. इस छोटी सी पारी के साथ ही ऋषभ पंत ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

ऋषभ पंत के नाम दर्ज हुआ बड़ा रिकॉर्ड

ऋषभ पंत ने अपनी इस छोटी सी पारी में सिर्फ 1 छक्का लगाया. इस छक्के के साथ ही ऋषभ पंत आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. अब पंत ने WTC के इतिहास में 89 छक्के लगा चुके हैं. उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिनके नाम ऋषभ पंत से पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में 88 छक्कों दर्ज थे.

रोहित शर्मा भी लिस्ट में शामिल

इस लिस्ट में भारत के पूर्व कप्तान और क्रिकेटर रोहित शर्मा तीसरे स्थान पर मौजूद हैं, उन्होंने 2025 में संन्यास लेन तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में 56 छक्के लगाए थे. अब ऋषभ पंत डब्ल्यूटीसी के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लागने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी बन चुके हैं.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मैच की बात करें, तो टीम इंडिया ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 46 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 116 रन बना लिए हैं. भारत के लिए केएल राहुल ने 25, देवदत्त पडिक्कल ने 21, शुभमन गिल ने 17 और वाशिंगटन सुंदर ने 10 रन बनाए. यशस्वी जयासवाल शून्य पर आउट हुए, जबकि ध्रुव जुरेल 7 रन बनाकर नाबाद बल्लेबाजी कर रहे हैं. वहीं न्यूजीलैंड के लिए टॉम लैथम ने 59 और टॉम ब्लंडेल ने 89 रन बनाए थे.

admin
Author: admin

और पढ़ें