Search
Close this search box.

पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी ने कहां खड़े होकर सेल्फी ली? वायरल तस्वीर की कहानी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पांच देशों की आधिकारिक यात्रा पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय इटली में हैं. कुछ समय पहले इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम के साथ एक सेल्फी शेयर की. उन्होंने लिखा, ‘मेरे मित्र, रोम में आपका स्वागत है.’ सेल्फी में पीछे का नजारा बेहद आकर्षक दिख रहा है. क्या आप जानते हैं पीएम और मेलोनी के पीछे दिख रही यह क्या चीज है? सेल्फी वायरल होने के बाद अब लोग तस्वीर के बारे में भी जानना चाहते हैं.

दरअसल, पीएम मोदी और मेलोनी रोम और इटली के मुख्य प्रतीक माने जाने वाले कोलोसियम में दिखाई दे रहे हैं. 80 ईसवी में बनी (2000 साल पुरानी) यह विशाल संरचना प्राचीन रोमन साम्राज्य का सबसे बड़ा अंडाकार एम्फीथिएटर हुआ करती थी. यह अपनी भव्यता और ऐतिहासिक विरासत के चलते दुनिया के नए सात अजूबों में भी गिनी जाती है. एम्फीशिएटर का मतलब ऐसी खुली जगह, जहां लोग कार्यक्रमों में सीढ़ीनुमा जगह पर बैठकर आनंद ले सकते हैं.
आज भी यह दुनिया का सबसे बड़ा और खड़ा हुआ एम्फीथिएटर है. कंक्रीट और पत्थरों से बनी यह 12 मंजिला ऊंची इमारत है. इसमें 60 हजार से ज्यादा दर्शक बैठ सकते थे. पीएम मोदी के कोलोसियम जाने, वहां मेलोनी ने सेल्फी कब और कैसे खींची, पूरा वीडियो नीचे देखिए.

प्राचीन काल में इसका इस्तेमाल पशुओं के शिकार, योद्धाओं की लड़ाई के लिए भी किया जाता था. नीचे कोलोसियम का आकर्षक वीडियो देखिए.

पीएम मोदी यूरोपीय दौरे के पांचवें और अंतिम पड़ाव पर रोम पहुंचे हुए है. पीएम पिछली बार जी7 समिट के लिए जून 2024 में इटली गए थे. इससे पहले वह नॉर्वे, स्वीडन, नीदरलैंड्स और UAE भी गए.

ऊपर का वीडियो दिन का है. इसमें पीएम मेलोनी भारत के प्रधानमंत्री का वेलकम करते दिखाई देती हैं. उन्होंने हाथ के इशारे से शहर के बारे में भी बताया.

admin
Author: admin

और पढ़ें