Search
Close this search box.

Israel Iran War: ईरान, इराक से यूपी लौटे लोगों को अपने बारे में देनी होगी ये जानकारियां, जारी किए गए 2 फोन नंबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इजरायल और इरान के बीच जारी युद्ध के बीच उत्तर प्रदेश स्थित गाजियाबाद में जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है. जिला प्रशासन ने कहा कि जो भी भारतीय नागरिक ईरान या इराक से लौटे हैं वह अपनी जानकारी साझा करें.

गाजियाबाद में जिलाधिकारी के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से साझ की गई जानकारी में लिखा गया- ईरान/इराक क्षेत्र में वर्तमान युद्ध एवं सुरक्षा-संघर्ष की गंभीर स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए यह जनहित में अत्यंत आवश्यक है कि जनपद गाजियाबाद के ऐसे नागरिकों का विवरण जिला प्रशासन के पास उपलब्ध हो, जो वर्तमान में ईरान अथवा इराक में निवासरत, कार्यरत, यात्रा पर गए हुए या किसी कारणवश फंसे हुए हैं, अथवा हाल ही में वहाँ से भारत लौटे हैं.

जिलाधिकारी द्वारा लिखा गयाकि इस जानकारी का उद्देश्य प्रभावित नागरिकों की सुरक्षा, आवश्यक सहायता, त्वरित संपर्क, समन्वय तथा केंद्र/राज्य सरकार द्वारा समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करना है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन द्वारा शीघ्र सहायता उपलब्ध कराई जा सके.

सोशल मीडिया एक्स पर गाजियाबाद के डीएम के आधिकारिक अकाउंट से लिखा गया- अतः जनपद के समस्त नागरिकों से अपील की जाती है कि यदि उनके परिवार का कोई सदस्य, रिश्तेदार अथवा परिचित उपर्युक्त देशों में मौजूद है, तो उनका विवरण निर्धारित प्रारूप में अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं.

जिलाधिकारी गाजियाबाद ने जारी किए 2 फोन नंबर

डीएम की ओर से कहा गया है किनिर्धारित प्रारूप में निम्न विवरण स्पष्ट रूप से अंकित करें- उक्त विवरण संबंधित तहसील कार्यालय/उप जिलाधिकारी कार्यालय अथवा जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित माध्यम से अविलंब उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, जिससे शासन स्तर पर आवश्यक समन्वय एवं सहायता प्रभावी रूप से की जा सके. यह सूचना जनहित एवं नागरिकों की सुरक्षा के दृष्टिगत तत्काल प्रभाव से जारी की जा रही है.

गाजियाबाद के डीएम ने दो फोन नंबर्स जारी करते हुए लिखा- उक्त जानकारियां, सौरभ भटृ-अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0), मोबाइल नंबर – 8528180592 और वैभव पाण्डेय- आपदा विशेषज्ञ जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मो-8127652559 पर उपलब्ध कराई जा सकती है

admin
Author: admin

और पढ़ें