Search
Close this search box.

Samsung Galaxy Buds Active : ANC से लेकर 360 Audio तक, Samsung Galaxy Buds Active में मिलेगा नया डिजाइन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Samsung अपने नए वायरलेस ईयरबड्स पर काम कर रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी जल्द ही Galaxy Buds Active पेश कर सकती है. इन ईयरबड्स में पुराने मॉडल्स से अलग डिजाइन देखने को मिल सकता है. खास बात यह है कि इनमें कानों के चारों ओर लिपटने वाले हुक दिए जा सकते हैं, जिससे इन्हें पहनने पर बेहतर पकड़ मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा ANC, 360 Audio और IP68 रेटिंग जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं, हालांकि Samsung ने अभी तक इन ईयरबड्स की आधिकारिक घोषणा नहीं की है.

रिपोर्ट के अनुसार, Samsung के One UI 9.5 बीटा सॉफ्टवेयर में Galaxy Buds Active से जुड़े कई संकेत मिले हैं. इनके मुताबिक, नए ईयरबड्स इन-ईयर डिजाइन के साथ आ सकते हैं. इनमें ऐसे हुक मिलने की उम्मीद है, जो कानों के चारों तरफ कवर होंगे . यह डिजाइन कंपनी के सामान्य ईयरबड्स और Galaxy Buds On से अलग होगा. सॉफ्टवेयर में दो तरह के ईयर टिप्स, कस्टमाइज किए जा सकने वाले टच कंट्रोल और फिट टेस्ट का भी जिक्र मिला है. इसके अलावा इन्हें IP68 रेटिंग मिल सकती है, जो धूल और पानी से सुरक्षा देगी.

Samsung डिवाइस के साथ मिलेगा Auto Switch

इन ईयरबड्स में Auto Switch फीचर भी दिया जा सकता है. इसकी मदद से यूजर्स अपने Galaxy फोन, टैबलेट और दूसरे कंपैटिबल Samsung डिवाइस के बीच आसानी से स्विच कर सकेंगे. इसके अलावा Auracast सपोर्ट मिलने की भी उम्मीद है, जिससे सपोर्टेड डिवाइस से ऑडियो ब्रॉडकास्ट सुना जा सकेगा. Samsung का Modes and Routines फीचर भी इनमें काम कर सकता है. इससे यूजर्स इक्वलाइजर और स्पेशियल ऑडियो की सेटिंग्स को अपने हिसाब से ऑटोमैटिक बदल सकेंगे.

ANC और 360 Audio जैसे फीचर्स की उम्मीद

Galaxy Buds Active में एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (ANC) और एडजस्टेबल एम्बिएंट साउंड का सपोर्ट मिलने की बात सामने आई है. इसके साथ 360 Audio भी दिया जा सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें 96kHz तक UHQ ऑडियो प्लेबैक, Super Wideband Speech, इक्वलाइजर, डायलॉग एन्हांसमेंट और गेमिंग मोड जैसे ऑप्शन भी मिल सकते हैं.

बड़ा हो सकता है चार्जिंग केस

Galaxy Buds Active के चार्जिंग केस का एक आइकन भी सामने आया है. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसका केस Samsung के मौजूदा Galaxy Buds मॉडल्स के मुकाबले बड़ा हो सकता है, हालांकि इसकी बैटरी क्षमता के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है. Samsung ने अभी तक इनकी कीमत और लॉन्च टाइमलाइन का भी खुलासा नहीं किया है.

ईयरबड्स हटाने पर म्यूजिक नहीं होगा ऑटोमेटिक पॉज?

रिपोर्ट में बताया गया है कि Galaxy Buds Active के सॉफ्टवेयर में वियर-डिटेक्शन सेंसर का संकेत नहीं मिला है. वहीं 360 Audio के लिए हेड जेस्चर और हेड ट्रैकिंग जैसे फीचर्स भी दिखाई नहीं दिए हैं, हालांकि इनमें Find My Earbuds, नोटिफिकेशन रीडिंग, फर्मवेयर अपडेट, डायग्नोस्टिक्स, विजेट और दोनों ईयरबड्स का ऑडियो बैलेंस एडजस्ट करने जैसे ऑप्शन मिल सकते हैं. इन फीचर्स को Samsung Galaxy Wearable ऐप के जरिए मैनेज किया जा सकेगा.

admin
Author: admin

और पढ़ें