Search
Close this search box.

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: मुंबई से नेपाल तक कनेक्शन, सामने आई बड़ी साजिश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में पता चला की टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में गिरफ्तार आरोपियों के लिए नेपाल में छिपने और ठहराने की जगह बनाई थी. जांच में यह भी पता चला कि फायरिंग की वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपी नेपाल में 3-4 दिन तक रुके थे.

आरोपियों ने पूछताछ में बताया की उन्हें पहले नेपाल ले जाया गया. उन्हें यह बताया गया कि टारगेट पर गोलीबारी करने के बाद इसी रूट से नेपाल आना है. यहां से गैंग को कोई ना कोई दूसरी सुरक्षित जगह ले जाएगा जहां भारतीय एजेंसियों उन्हें नहीं पकड़ पाएगी.

फायरिंग करने के बाद पहुंचे नेपाल

फायरिंग की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ऋतिक कुमार, फूलसिंह नरेश और रेहान अंसारी उर्फ सुक्का नेपाल से भागकर कोटा की तरफ पहुंचे, जहां उन्हें कोटा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. बता दें कि मुंबई के जुहू इलाके में 18 अक्टूबर 2026 को एक फुटबॉल ग्राउंड के बाहर बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाकर गोलीबारी की गई थी. इस घटना की जांच में मुंबई पुलिस को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े लोगों का पता चला था. उस वक्त ही कई आरोपियों की संलिप्तता और नेपाल के रास्ते भागने की योजना का पता चला था. इस संबंध में  राजस्थान के कोटा से 3 मुख्य संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है, जो कथित तौर पर भागने की कोशिश कर रहे थे.

हमला करके भागे

जांच के अनुसार, टाइगर श्रॉफ एक मैच खेलने के बाद फुटबॉल ग्राउंड से निकल रहे थे, तभी दो हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर गोलियां चला दीं. एक तीसरा व्यक्ति मोटरसाइकिल पर उनका इंतजार कर रहा था ताकि वे आसानी से भाग सकें. पुलिस ने CCTV फुटेज और FIR के आधार पर पूरी घटना को फिर से रिकंस्ट्रक्ट किया. द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, हमलावरों ने गाड़ी पर पांच राउंड गोलियां चलाईं. बताया जा रहा है कि हमले के दौरान एक हथियार जाम हो गया था. इसके तुरंत बाद, हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर भाग गए.

admin
Author: admin

और पढ़ें