Search
Close this search box.

यूपी के बाद एक और चुनावी राज्य की ओर बढ़े बागेश्वर बाबा, अब 22 नवंबर को यहां होगी कथा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले धार्मिक और राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं. इसी बीच बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अब पंजाब पहुंचने जा रहे हैं. उत्तर प्रदेश के बाद उनका अगला पड़ाव पंजाब का पठानकोट होगा. यहां 22 से 24 नवंबर 2026 तक भव्य श्री हनुमंत कथा का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान बाबा तीन दिनों तक श्रद्धालुओं के बीच रहेंगे और हनुमान जी की कथा सुनाएंगे.

पठानकोट में होने वाले इस धार्मिक आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं. पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम के मुताबिक, 22 नवंबर से 24 नवंबर तक श्री हनुमंत कथा होगी. आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है.

Punjab Election 2027: कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, 4 नए सचिव नियुक्त

बाबा के अनुयायियों की ओर से लोगों को कथा में शामिल होने और उनका आशीर्वाद लेने का निमंत्रण दिया जा रहा है. कार्यक्रम के दौरान जय श्रीराम और हनुमान जी के जयकारों से माहौल भक्तिमय रहने की उम्मीद है.

पंजाब में अगले साल होने हैं विधानसभा चुनाव

पंजाब में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में बागेश्वर बाबा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का यह दौरा राजनीतिक नजरिए से भी चर्चा में रह सकता है. पंजाब में धर्म और धार्मिक आयोजनों का समाज में खास महत्व रहा है. ऐसे में किसी बड़े धार्मिक कथावाचक का कार्यक्रम लोगों के बीच चर्चा का विषय बनना स्वाभाविक है.

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री देश के अलग-अलग राज्यों में कथा और धार्मिक कार्यक्रम करते रहे हैं. उनके कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. अब उत्तर प्रदेश के बाद पंजाब में उनका कार्यक्रम तय हुआ है. पठानकोट में होने वाली इस कथा को लेकर उनके समर्थकों में उत्साह है.

राजा वडिंग की इस बात पर फिदा हुए सचिन पायलट, बोले- ‘आज नेता वाला दिया भाषण’

पंजाब में विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले होने जा रहा यह धार्मिक आयोजन आने वाले दिनों में चर्चा में रह सकता है. फिलहाल श्रद्धालुओं की नजर 22 नवंबर पर है, जब पठानकोट में हनुमंत कथा की शुरुआत होगी.

admin
Author: admin

और पढ़ें