Search
Close this search box.

लो… आज फिर सस्ता हुआ सोना, 2000 रुपये से ज्यादा गिरी कीमत, चांदी भी फिसली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

सोना आज भी सस्ता हुआ है. यह लगातार नौवां दिन है, जब सोने की कीमतों में गिरावट आई है. आज शुरुआती कारोबार में कॉमेक्स पर अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 2.57% गिरकर 3,590.6 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है. चांदी भी 4.7% से अधिक टूटकर 42.29 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है.

देश के रिटेल मार्केट की बात करें, तो आज शुक्रवार 20 नवंबर को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1,28,130 रुपये है, जो कल दर्ज की गई कीमत 1,30,840 रुपये के मुकाबले 2710 रुपये (2.07%) कम है. Bullion.co.in के अनुसार, 22 कैरेट सोने की कीमत आज 1,17,453 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 925 स्टर्लिंग चांदी की कीमत 1,46,446 रुपये प्रति किलोग्राम है.

शहरवार चेक करें रेट

शहर  प्रति 10 ग्राम रेट दिल्ली 1,27,680 रुपये मुंबई 1,27,900 रुपये चेन्नई 1,28,270 रुपये कोलकाता 1,27,730 रुपये हैदराबाद 1,28,100 रुपये बेंगलुरु 1,28,000 रुपये

22 कैरेट सोने का रेट

शहर  प्रति 10 ग्राम रेट दिल्ली 1,17,040 रुपये मुंबई 1,17,242 रुपये चेन्नई 1,17,581 रुपये कोलकाता 1,17,086 रुपये हैदराबाद 1,17,425 रुपये बेंगलुरु 1,17,333 रुपये

 आज चांदी की कीमत

दिल्ली- 1,57,760 रुपये प्रति किलो

मुंबई- 1,58,030 रुपये प्रति किलो

चेन्नई- 1,58,490 रुपये प्रति किलो

कोलकाता- 1,57,820 रुपये प्रति किलो

हैदराबाद- 1,58,280 रुपये प्रति किलो

बेंगलुरु- 1,58,160 रुपये प्रति किलो

क्यों गिरता जा रहा सोना?

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोना इस हफ्ते लगभग 8.9% गिरा है, जो पिछले आठ महीनों में आई सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट है. सोने की कीमतों में गिरावट की एक बड़ी वजह अमेरिका में फेड रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में एक और बढ़ोतरी की संभावना है. महंगाई बढ़ने पर फेड ब्याज दरों को बढ़ा देता है, जिससे उधार लेना महंगा हो जाता है और कीमतों में होने वाली बढ़ोतरी काबू में आ जाती है. इस बार फेड रिजर्व के ब्याज दरों में 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की संभावनाओं के चलते सोने में गिरावट आई है.

दरअसल, सोने पर कोई ब्याज नहीं मिलता है. ब्याज दरें बढ़ने पर अगर बैंक और सरकारी बॉन्ड बेहतर रिटर्न देने लगें, तो निवेशक सोना रखने के बजाय इन विकल्पों को चुन सकते हैं। आसान शब्दों में कहें तो, जब निवेशकों को ब्याज देने वाले निवेशों से ज्यादा कमाई हो सकती है, तो उनके लिए सोने का आकर्षण कम हो जाता है. हाल ही में सोने की कीमतों में आई गिरावट के पीछे यही एक कारण है.

admin
Author: admin

और पढ़ें