Search
Close this search box.

टिहरी गढ़वाल: गूलर बाजार के पास खाई में गिरी बस, 6 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तराखंड के ऋषिकेश में आज (मंगलवार, 17 नवंबर) की सुबह गूलर बाजार के पास एक बस पुल से लगभग 100 मीटर नीचे गदेरे में गिर गई. सूचना प्राप्त होते ही SDRF पोस्ट ब्यासी और ढालवाला की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची तथा रेस्क्यू कार्य प्रारंभ किया. इस हादसे में 6 लोगों के मौत की खबर है. वहीं, 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं.

उत्तराखंड पुलिस ने जानकारी दी है कि टिहरी गढ़वाल में गूलर बाजार के पास एक बस पुल से लगभग 100 मीटर नीचे खाई में गिर गई, जिससे 6 लोगों की मौत हो गई.

बस में करीब 35 लोग थे सवार

अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, गूलर बाजार के पास एक बस पुल से लगभग 100 मीटर नीचे गदेरे में गिर गई. सूचना प्राप्त होते ही SDRF पोस्ट ब्यासी और ढालवाला की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची तथा रेस्क्यू कार्य शुरू किया. प्रारंभिक सूचना के अनुसार, बस में लगभग 30-35 व्यक्ति सवार थे, जिनमें से लगभग 20 व्यक्तियों को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया है. घायलों को एंबुलेंस के जरिए इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.

घटना की गंभीरता को देखते हुए सेनानायक अर्पण यदुवंशी के निर्देशानुसार SDRF की अतिरिक्त टीमें भी घटनास्थल हेतु रवाना की गई हैं. मौके पर पुलिस बल मौजूद है तथा SDRF एवं पुलिस द्वारा समन्वय स्थापित कर राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है.

admin
Author: admin

और पढ़ें