ईरान ने अमेरिका से बदला लेने की तैयारी की है, लेकिन इस बार सीधी जंग नहीं होने की उम्मीद है. दावा किया जा रहा है कि ईरान यूएस के टॉप अधिकारियों की किलिंग के लिए रासायनिक हथियार का इस्तेमाल कर सकता है. ईरान के इस हथियार को ‘डर्टी बम’ नाम दिया गया है. हालांकि तेहरान ने इन खबरों को गलत बताया है.
सीएनएन के मुताबिक, अमेरिकी खुफिया जानकारी से संकेत मिलता है कि ईरान, वॉशिंगटन डीसी में ट्रंप प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को ‘डर्टी बम’ या रासायनिक हथियार से निशाना बनाने की योजना बना रहा है. इस मामले पर यूएस को सीक्रेट जानकारी मिली है.
ईरान की मौजूदा योजना का मकसद तुरंत हमला करना नहीं, बल्कि अपने लिए कुछ विकल्प तैयार रखना है. हालांकि दावा किया जा रहा है कि अमेरिका को मिली जानकारी काफी सटीक है. इसमें कुछ खास जगहों और लक्ष्यों का जिक्र है, जिसके चलते अमेरिका ने आपातकालीन योजनाओं पर तेजी से काम शुरू कर दिया है.
‘डर्टी बम’ के आरोप पर ईरान ने क्या कहा
व्हाइट हाउस की प्रवक्ता लॉरेन बिस का कहना है कि अमेरिका सभी संभावित खतरों पर नजर रख रहा है, लेकिन फिलहाल देश के लिए कोई ठोस खतरा नहीं है. संयुक्त राष्ट्र में ईरान के मिशन ने रासायनिक हथियारों से जुड़े उन आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है, जिन्हें उसने झूठा और मनगढ़ंत बताया है. साथ ही, ईरान ने ‘डर्टी बम’ से जुड़ी खुफिया जानकारी पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया.
स्कॉट बेसेंट ने शिफ्ट किया घर
रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने पिछले एक हफ्ते में कई बैठकें की हैं, जिनमें इस खतरे से निपटने के तरीकों पर चर्चा की गई. इस योजना को समझदारी भरा बताया. यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब ईरान से मिल रही धमकियों के चलते सीक्रेट सर्विस ने पिछले हफ्ते ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट को मिलिट्री आवास में शिफ्ट कर दिया है.








