Search
Close this search box.

‘गुरु नानक देव की जयंती पर खुले करतारपुर कॉरिडोर’, CM मान की PM मोदी से अपील

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार (16 नवंबर) को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से पिछले साल से बंद करतारपुर साहिब गलियारे को गुरु नानक देव की जयंती के अवसर पर फिर से खोलने की अपील की. सिख धर्म के पहले गुरु नानक देव का 557वां प्रकाश पर्व 24 नवंबर को मनाया जाएगा.

सीएम भगवंत मान ने कहा, “नानक नाम लेवा संगत रोजाना उन सिख धार्मिक स्थलों के निर्बाध दर्शन की प्रार्थना करती है, जो उनसे दूर हो गए हैं. श्रद्धालुओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए हमने इस संबंध में पंजाब विधानसभा में एक प्रस्ताव भी पारित किया था.”

CM मान ने की करतारपुर साहिब गलियारे को फिर खोलने की अपील

मान ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अपील करता हूं कि गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर करतारपुर साहिब गलियारे को फिर से खोला जाए.” मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए जल्द ही गलियारे को फिर से खोलने की घोषणा करेंगे.”

किसे जोड़ता है करतारपुर साहिब गलियारा?

पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने आगे कहा, “मुझे उम्मीद है कि आप संगत की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए जल्द ही गलियारे को फिर से खोलने की घोषणा करेंगे.” करतारपुर साहिब गलियारा पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब को गुरदासपुर जिले में डेरा बाबा नानक गुरुद्वारे से जोड़ता है.”

पिछले साल 7 मई से बंद है करतारपुर साहिब गलियारा

बता दें कि करतारपुर साहिब गलियारा पिछले साल सात मई से बंद है. उस समय भारतीय सशस्त्र बलों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू करते हुए पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकवादी ठिकानों पर हवाई हमले किए थे.

admin
Author: admin

और पढ़ें