तमिलनाडु के मंत्री आधव अर्जुन और उनकी पत्नी डेजी मार्टिन ने अपनी 14 साल पुरानी शादी पर विराम लगा दिया. दोनों ने अलग होने का फैसला किया है. डेजी ने यह जानकारी सोमवार को साझा की है. डेजी लॉटरी कारोबारी सैंटियागो मार्टिन की बेटी हैं.
डेजी ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया, 14 सालों तक एक दूसरे के जीवन का हिस्सा रहने के बाद, यह सफर प्यार, आपसी समझ और बदलावों से भरा रहा. हमने दोस्त, लाइफ पार्टनर और माता पिता के रूप में जीवन के अलग-अलग स्टेजों को एक साथ पार किया.
हमने अलग होने का किया फैसला: डेजी
उन्होंने आगे बताया कि आज, आधव अर्जुन और मैंने आपसी सहमति से एक जोड़े के तौर पर अलग होने, और अपनी राहें अलग करने का फैसला किया. डेजी ने बताया कि वह और आधव मिलकर अपने बच्चों की परवरिश करने और उनकी खुशी-भलाई को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
उन्होंने अपने बयान में बताया, ‘भले ही हम दोनों के लिए एक नए चैप्टर की शुरुआत है, लेकिन अपने बच्चे की परवरिश करने और उनकी खुशी-भलाई का ध्यान रखना पहली बड़ी प्राथमिकताओं में रहेगा.’
आधव का करती हैं सम्मान: डेजी
डेजी ने कहा है कि वह आधव का अब भी बहुत सम्मान करती हैं. उनके भविष्य के लिए की जा रही कोशिशों के लिए शुभकामनाएं और दुआएं देती हैं. इसके अलावा उन्होंने इस सेप्रेशन को लेकर प्राइवेसी बनाए रखने की अपील भी की.
जानें डेजी मार्टिन की लाइफ से जुड़े फैक्ट्स?
डेजी मार्टिन आधव अर्जुन की पत्नी हैं, जिन्होंने अब तलाक ले लिया है. आधव तमिलनाडु के लोक निर्माण और खेल विकास मंत्री हैं. वहीं, डेजी एक इंडस्ट्रिलिस्ट हैं. वह अराइज इन्वेस्टमेंट एंड कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड की मैनेजिंग डायरेक्टर हैं. साथ ही वह वंचित समुदायों को सुरक्षित वित्तीय सहायता प्रदान करने की दिशा में काम करती हैं. साथ ही महिलाओं को बढ़ावा भी देती हैं.








