दिल्ली में हुए लाल किला ब्लास्ट मामले में अरेस्ट किए गए आरोपियों पर आरोप तय करने को लेकर कोर्ट में सुनवाई जा रही है. राउज एवेन्यू कोर्ट की स्पेशल एनआईए कोर्ट में आरोपी डॉक्टर मुजम्मिल और डॉक्टर शहीन सईद की दलीलें पूरी हुई है. अब 17 नवंबर को दूसरे आरोपियों की तरफ से दलील रखी जाएगी.
आरोपी डॉक्टर मुजम्मिल और डॉक्टर शाहीन सईद की तरफ से कहा गया कि लालकिला ब्लास्ट मे उनकी कोई भूमिका नहीं है. जब ब्लास्ट के पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था, तब साजिश कैसे साबित होती है. आरोपियो की तरफ से दलील दी गई कि ब्लास्ट मे शामिल आरोपियो़ं के साथ उनके सम्पर्क के कोई सबूत नहीं है.
इन आरोपियो़ं की तरफ से ये भी दलील दी गई कि 29 अक्टूबर को डॉक्टर मुजम्मिल और ब्लास्ट से एक दिन पहले 9 नवंबर को डॉक्टर शाहीन सईद की गिरफ्तारी जम्मू पुलिस की साजिश के आरोप मे किया गया था. ऐसे मे इस ब्लास्ट से उनका कोई लेना-देना नहीं है.
कार धमाके से दहल उठी थी दिल्ली
दिल्ली में 10 नवंबर 2025 को लाल किले के पास एक कार धमाका हुआ था. इस धमाके में कई लोगों की मौत हो गई थी. साथ ही कई घायल हो गए थे. बचाव में दोनों पक्षों के वकीलों ने अपनी दलील रखते हुए कहा कि दोनों आरोपी उस कार की खरीद से जुड़े ही नहीं हैं, जिसका इस्तेमाल धमाके में किया गया था. साथ ही इन आरोपियों की बाकी के आरोपियों से कोई बातचीत भी नहीं हुई.
एनआईए ने 11 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी. एक आरोपी उमर उन नबी की धमाके में मौत हो गई. 2 अन्य के खिलाफ एक सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की गई है.
एनआईए कोर्ट में विशेष न्यायाधीश प्रशांत शर्मा ने मुजम्मिल शकील और शाहीन सईद की दलीलें सुनीं. यह सुनवाई बंद कमरे में हुई. आरोपियों की ओर से वकील एमएस खान, राहुल साहनी और जिहबी तिहामी पेश हुए.
NIA के वकील बोले- पर्याप्त सबूत
एनआईए की ओर से सीनियर वकील माधव खुराना पेश हुए. उन्होंने कहा है कि सभी आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने के लिए पर्याप्त सामग्री मौजूद है. आरोप है कि हरियाणा के अल फलाह यूनिवर्सिटी से अपने साथियों की गिरफ्तारी के बाद नबी घबरा गया था.
बचाव पक्ष का कहना है कि दोनों आरोपी 10 नवंबर 2025 में हुए धमाके की साजिश से जुड़े नहीं हैं. 29 अक्टूबर और 9 नवंबर को अरेस्ट कर लिया था.
हिरासत पहले, ब्लास्ट बाद में, दलील में और क्या बताया?
दलील में कहा गया कि धमाके में इस्तेमाल की गई कार 30 अक्टूबर को फरीदाबाद, हरियाणा के एक कार डीलर से ली गई थी. जबकि मुजम्मिल शकील को एक बड़ी साजिश मामले में जम्मू कश्मीर पुलिस ने 29 अक्टूबर को ही अरेस्ट कर लिया था.
यह कार आमिर रशीद के नाम पर थी. आरोपी ने उक्त कार की खरीद में न तो कोई मदद की और न ही इसके लिए कोई आर्थिक सहायता दी. उसे सीसीटीवी फुटेज में भी नहीं देखा गया. जबकि सीसीटीवी में आरोपी उमर उन नबी, आमिर रशीद और तीसरे आरोपी जासिर बिलाल वानी दिखाई दे रहे हैं.
‘आरोपियों की अन्य आरोपी से नहीं हुई कोई बातचीत’.
वकील एम.एस खान ने दलील दी है कि मुजम्मिल शकील और अन्य आरोपी के बीच कोई बातचीत नहीं हुई. आरोपी शहीन सईद धमाके से एक दिन पहले 9 नवंबर को लखनऊ से जम्मू कश्मीर पुलिस ने अरेस्ट किया था.
उन्होंने सवाल उठाया कि क्या उमर उन नबी और आमिर रशीद को यह पता था कि मुजम्मिल शकील को 29 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा? वकील ने 10 नवंबर को हुए धमाके की साजिश के संबंध में भी सवाल उठाए . एनआईए ने 4 जून को उमर उन नबी सहित 11 आरोपियों पर चार्जशीट दाखिल की थी.








