Search
Close this search box.

₹52000 गिर चुका सोना, 56 साल के शख्स का एक बयान और गिरते सोने ने लगा दी छलांग, चांदी भी चमकी, चेक करें आज का गोल्ड रेट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोने की कीमत ने उस वक्त यूटर्न ले लिया, जब अमेरिका के फेरडरल रिजर्व के नए चेयरमैन  केविन वॉर्श ने इस बात के संकेत दिए कि ब्याज दरों में बहुत आक्रमक बढ़ोतरी नहीं होने वाली है. इस बात का संकेत मिलते ही सोने की कीमत ने यूटर्न ले लिया और गोल्ड की कीमतों में बड़ी तेजी देखने को मिली है.

2 जुलाई, गुरुवार को इंटरनेशनल मार्केट में कोमेक्स गोल्ड की कीमत 33.80 डॉलर की तेजी के साथ 4,065.15 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में एक बार फिर मजबूती देखने को मिली है. स्पॉट गोल्ड में  0.6% बढ़त देखने को मिली.

MCX पर क्या है सोने का रेट?  

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (mcx gold price) पर अगस्त डिलीवरी वाले सोने की कीमत में 2600 रुपए से ज्यादा की तेजी आई है. सोना  1,45,498 रुपए प्रति 10 ग्राम के दिन के हाई लेवल पर पहुंच गया. इसी तरह से सितंबर डिलीवरी वाली चांदी 3500 रुपए से ज्यादा महंगी हो गई और इसकी कीमत 2,32,800 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई.    

 

सोने की कीमत में क्यों लौटी तेजी  

 कमोडिटी एक्सपर्ट मानते हैं कि केविन वॉर्श ने अपने पहले स्पीच में ब्याज दरों में आक्रमक बढ़ोतरी के संकेत नहीं दिए. उन्होंने ब्याज दरों को 2 फीसदी पर रखने की बात कही, लेकिन ऐसे कोई संकेत नहीं दिए कि ब्याज दरों में एकाएक बड़ी बढ़ोतरी हो जाएगी. ब्याज दरों में नरमी के इस संकेत ने सोने की कीमत में तेजी का रुख रखा. अगर फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में बड़ी बढ़ोतरी के संकेत मिलते तो दोनों ही कीमती धातुओं में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है.

 24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक सोने की कीमतों में बात करें, तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी लिस्ट के मुताबिक…

24 कैरेट शुद्धता वाला सोना 1,41,070 रुपये प्रति 10 ग्राम.
22 कैरेट शुद्धता वाला सोना 1,29,740 रुपये प्रति 10 ग्राम.
18 कैरेट शुद्धता वाला सोने की कीमत 1,06,220 रुपये प्रति 10 ग्राम .
1 किलो चांदी की कीमत 2,21,355 रुपये पर है.

4 महीने से गिरता ही जा रहा था सोना  

29 जनवरी को सोना अपने ऑल टाइम हाई पर था. फरलरी के बाद से सोना लगातार गिरता ही जा रहा है.  सिर्फ जून में सोने की करीब में 11% की गिरावट आई, जबकि तिमाही में लगभग 14% की गिरावट दर्ज की गई. साल 2008 के बाद से सोने में सबसे खराब मंथली फॉल देखा गया.  MCX पर सोना अपने ऑल टाइम हाई से 52000 रुपये तक सस्ता हो चुका है. जबकि घरेलू बाजार में सोने की कीमत उच्चतम स्तर से 36000 रुपये तक गिर चुकी है.

admin
Author: admin

और पढ़ें