Search
Close this search box.

पानी के लिए तड़प रहा पाकिस्तान, शहबाज के मंत्री ने बयां किया दर्द; बोले- इतने लोग तो युद्ध में भी नहीं मरते, जितने…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाया था. इसका असर अब पाकिस्तान पर दिखने भी लगा है. सिंधु जल समझौता संधि के रद्द करने के फैसले से पाकिस्तान में हाहाकार मचा है. इस कारण पाकिस्तानी नेता फिजूल की बयानबाजी करने लगे हैं.

दरअसल, पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मलिक ने भारत को गीदड़भभकी देते हुए कहा कि पाक अपने हिस्से की पानी की हर हाल में रक्षा करेगा और भारत को पानी का प्रवाह रोकने नहीं दिया जाएगा. इतना ही नहीं अब उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान में पानी किल्लत होने लगी है और लोग मरने को मजबूर हैं. खास बात ये है कि पाकिस्तानी मंत्री ने आतंकवाद पर कुछ नहीं बोला.

दरअसल, पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मलिक ने भारत को गीदड़भभकी देते हुए कहा कि पाक अपने हिस्से की पानी की हर हाल में रक्षा करेगा और भारत को पानी का प्रवाह रोकने नहीं दिया जाएगा. इतना ही नहीं अब उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान में पानी किल्लत होने लगी है और लोग मरने को मजबूर हैं. खास बात ये है कि पाकिस्तानी मंत्री ने आतंकवाद पर कुछ नहीं बोला.

रिपोर्ट्स के अनुसार, सिंधु जल संधि पर एक अंतरराष्ट्रीय सेमिनार को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को विनाशकारी बाढ़ का सामना करना पड़ा है. यह कोई पर्यावरणीय मुद्दा नहीं है, बल्कि न्याय का मामला है। उनका दावा है कि पाकिस्तान की आबादी का एक बड़ा हिस्सा खेती पर ही नर्भर है. इस कारण असली मुद्दा पानी को नियंत्रित करने का है.

‘खेती छोड़ रहे किसान’

मोसादिक मलिक का कहना है कि पानी की कमी के कारण पाकिस्तान में बड़ी संख्या में किसान खेती छोड़ने तो विवश हैं. दावा किया पानी की कमी से न केवल पाकिस्तानी बल्कि बांग्लादेश के लोग भी प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत के एक्शन का सीधा असर पाकिस्तान पर पड़ता नजर आ रहा है. पाकिस्तान में पानी की किल्लत के कारण लोग परेशान हो रहे हैं.

इससे पहले दी थी गदड़भभकी 

पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मलिक ने कहा कि भारत के पीएम ने कहा है कि पानी की एक बूंद भी नहीं जाने देंगे. अगर ऐसा है तो पाकिस्तान अपने हिस्से की पानी की हर हाल में रक्षा करेगा और भारत को पानी का प्रवाह रोकने नहीं दिया जाएगा.

वहीं, पाकिस्तान के सूचना मंत्री तरार ने कहा कि सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान के रुख को अंतरराष्ट्रीय सपोर्ट भी मिला है. उन्होंने दावा किया कि इस एग्रीमेंट को निलंबित करने के मामले में भारत को दुनिया से काफी कम समर्थन मिला. हालांकि, उनके दावे की पुष्टि किसी भी स्तर पर नहीं हो सकी है. इससे साफ है कि पाकिस्तान केवल बातें बना रहा है.

भारत ने रद्द किया था समझौता 

गौरतलब है कि पिछले साल पहलगाम हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान गई थी. इस हमले के बाद भारत ने एक्शन लेते हुए पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को निलंबित करने का फैसला किया.

भारत ने स्पष्ट किया कि यह संधि उस वक्त तक बंद सस्पेंड रहेगी, जबतक सीमा पार से आतंकवाद का वित्तपोषण बंद नहीं होता. भारत के इस फैसले का अब असर होने लगा है और पाकिस्तान के कई क्षेत्र इस समय पानी के भारी किल्लत से जूझ रहे हैं.

admin
Author: admin

और पढ़ें