Search
Close this search box.

23 की उम्र में हिला दी थी JDS की नींव, पीढ़ियों से मेहरबान हैं ‘लक्ष्मी’; एक क्लिक में जानिए कर्नाटक के अगले CM डीके शिवकुमार की कुंडली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

15 मई, 1962 को जन्मे डीके शिवकुमार कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री होंगे. उनका पूरा नाम डोड्डालाहल्ली केम्पेगौड़ा शिवकुमार है. कर्नाटक में कांग्रेस को नई उंचाइयों पर ले जाने वाले और 2023 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के शिल्पकार शिवकुमार अब 64 साल की उम्र में चीफ मिनिस्टर पद की कमान संभालने जा रहे हैं. पिछले विधानसभा चुनावों के नतीजे 10 मई को आए थे, तभी से CM पद को लेकर सिद्धारमैया और शिवकुमार के बीच अंदरखाने चल रहे युद्ध का आज 28 मई को सीजफायर नहीं बल्कि पूर्ण अंत हो गया. ऐसे में आइए आपको बताते हैं, भावी सीएम डीके शिवकुमार की बायोग्राफी यानी पारिवारिक और सियासी कुंडली.

डीके शिवकुमार का जन्म रसूखदार सियासी परिवार में हुआ था. उनके पिता भी कांग्रेस में थे. करीब 45 साल का सियासी अनुभव रखने वाले DK, यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता से विधायक बने और अब लंबे इंतजार के बाद राज्य के मुखिया की जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं. DK हमेशा से कांग्रेस के संकटमोचक और फंड मैनेजर बनकर राज्य में कांग्रेस की डूबती नाव को कई बार गहरे संकट से उबार चुके हैं. 

admin
Author: admin

और पढ़ें