‘धुरंधर’ एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों एक बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी का हिस्सा बन गए हैं, जबसे उन्हें ‘फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्प्लॉयज’ (FWICE) ने ‘डॉन 3’ से बाहर होने पर बैन लगा दिया है. वहीं अब इस विवाद पर राइटर और क्रिटिक्स शोभा डे ने एक्टर का साथ देते हुए, इस मामले में FWICE के रोल पर कई सवाल खड़े किए हैं. साथ ही, उन्होंने इस कॉन्ट्रोवर्सी को दिल्ली जिमखाना क्लब विवाद के साथ जोड़ा है. शोभा डे ने FWICE ने कहा कि रणवीर सिंह का विवाद और दिल्ली जिमखाना क्लब के मौजूदा मामले के बीच कई समानताएं हैं.
शोभा डे ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा, ‘मैं रणवीर सिंह की ‘डॉन 3’ कॉन्ट्रोवर्सी को फॉलो कर रही हूं. मैं दिल्ली के जिमखाना विवाद को भी काफी करीब से फॉलो करने रही हूं. दोनों ही विवादों में ज्यादा डिफरेंस नहीं है.’
दिल्ली जिमखाना से की तुलना
शोभा डे ने आगे कहा, ‘रणवीर सिंह बॉलीवुड का दिल्ली जिमखाना है. ये सारा मामला किस बारे में है? ये सत्ता के बारे में है. कंट्रोल करने के बारे में है, पाबंदी लगाने के बारे में है, कुछ छीन लेने के बारे में है, लोगों को उनकी ‘औकात’ दिखाने के बारे में है या लोगों या इंस्टीट्यूट को सबक सिखाने के बारे में है. शायद, इसमें ओवरप्रिवलिज का भाव है या फिर किसी खास पद का फायदा उठाने की बात है. भले ही हम इसे कानूनी नजर से ही न देखें.’
रणवीर सिंह ने दिखाई समझदारी
शोभा ने आगे कहा, ‘रणवीर सिंह एक समझदार, होशियार और सोच-समझकर चलने वाले इंसान हैं. उन्होंने इस विवाद पर चुप्पी बनाई रखी है, वो चुप हैं और अपने फैन्स और फॉलोअर्स को अपने लिए आगे आने का मौका दे रहे हैं. वहीं दूसरी ओर, दिल्ली जिमखाना का विवाद पूरी तरह से अलग है. जहां सिर्फ बड़े-बड़े अमीर लोग बैठे-बैठे अपनी ‘जिन और टॉनिक’ का मजा लेते हैं और बाकी पूरी दुनिया को इस कमरे से बाहर ही रखते हैं.’
FWICE पर उठाए कई सवाल
शोभा ने आगे अपनी इस वीडियो में FWICE पर कई तरह के सवाल उठाए. उन्होंने कहा FWICE है कौन?,मुझे लगता है मैंने पता लगा लिया है क्योंकि उन्होंने मेरे साथ रजिस्टर नहीं किया था, वो इतने जरूरी भी नहीं हैं. लेकिन इस मुद्दे के बाद अचानक ही उन्होंने इतनी अहमियत हासिल कर ली है कि वो अब ये फैसला ले रहे हैं कि ‘ओह, हम इस आदमी को, इस सुपरस्टार को, भारत के सबसे कामयाब एक्टर को स्टूडियो तक और उसके काम तक पहुंचने ही नहीं देंगे.’
रणवीर और आदित्य धर के खिलाफ बताई साजिश
शोभा डे ने आगे इस वीडियो में रणवीर सिंह के बारे में बात करते हुए कहा, ‘वो एक कमाल के फिल्म स्टार है. वो एक जबरदस्त हस्ती है और उनकी जबरदस्त कामयाबी, जिसका श्रेय उनके डायरेक्टर आदित्य धर और ‘धुरंधर’ के प्रोड्यूसर को जाता है. ऐसा लगता है कि ये सिर्फ एक स्टार यानी रणवीर सिंह के खिलाफ नहीं बल्कि ‘धुरंधर’ या उसमें शामिल हर किसी के खिलाफ, खासकर डायरेक्टर के खिलाफ एक बड़ी साजिश है. रणवीर ने चुप रहकर, जो कामयाबी हासिल की है. वो प्रॉब्लम है.’
शोभा ने रणवीर सिंह के इस विवाद पर वीडियो में आगे और भी बातें कहीं, जिससे एक्टर के फैंस के मन में कई प्रकार के सवाल खड़े हो गए हैं और साथ ही इंडस्ट्री के तौर-तरीकों पर कई सवाल किए गए हैं.








