ग्रेटर नोएडा में दहेज को लेकर हत्या का एक मामला सामने आया है. यहां एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मायका पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी ससुर और पति को गिरफ्तार कर लिया है.
क्या है पूरा मामला?
ये घटना ईकोटेक 3 थाना क्षेत्र के जलपुरा की है, जहां दीपिका नागर नामक विवाहिता की मौत हुई है. दीपिका के पिता संजय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी 11 दिसंबर 2024 को जलपुरा निवासी ऋतिक के साथ की थी.
क्या कहा लड़की के पिता ने?
संजय के अनुसार, शादी में उन्होंने करीब 1 करोड़ रुपये खर्च किए थे. इसके बावजूद, ससुराल वाले लगातार अतिरिक्त दहेज में एक फॉर्च्यूनर गाड़ी और 50 लाख रुपये की मांग कर रहे थे. वे दीपिका को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे. पिता ने कई बार बेटी और ससुराल वालों को समझाने का प्रयास किया था.








