Search
Close this search box.

CISCE Result 2026: CISCE ने जारी किया 10वीं-12वीं क्लास का रिजल्ट, Direct Link से तुरंत करें चेक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने ICSE (कक्षा 10वीं) और ISC (कक्षा 12वीं) परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट results.cisce.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. साथ ही यहां दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके भी नतीजे देखे जा सकते हैं.

इस साल इन दोनों परीक्षाओं में 4 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया था. परीक्षा खत्म होने के बाद से ही छात्रों की नजरें रिजल्ट की तारीख पर टिकी थीं. छात्र अपना रिजल्ट CISCE की आधिकारिक वेबसाइट results.cisce.org पर जाकर देख सकते हैं. रिजल्ट देखने के लिए दो जरूरी चीजें चाहिए- UID और Index Number. यह दोनों जानकारी एडमिट कार्ड पर दी होती है.

पास होने के लिए कितने अंक जरूरी

ICSE (10वीं) में पास होने के लिए कम से कम 33% अंक जरूरी हैं. जबकि ISC (12वीं) में पास होने के लिए कम से कम 35% अंक जरूरी हैं.

SMS से ऐसे पाएं रिजल्ट

छात्र अपने मोबाइल से SMS के जरिए भी रिजल्ट देख सकते हैं. इसके लिए मैसेज बॉक्स में टाइप करें- ICSE Results <Unique ID> या ISC Results <Unique ID> और इसे 09248082883 पर भेज दें. कुछ ही देर में आपके मोबाइल पर रिजल्ट की जानकारी आ जाएगी.

DigiLocker पर ऐसे देखें डिजिटल मार्कशीट

DigiLocker ऐप या वेबसाइट पर लॉगिन करें. इसके बाद ICSE/ISC Marksheet विकल्प चुनें. जरूरी जानकारी भरते ही आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखेगी, जिसे आप डाउनलोड कर सुरक्षित रख सकते हैं.

रिजल्ट देखने के आसान स्टेप्स

  1. नतीजे चेक करने के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट results.cisce.org पर जाएं
  2. फिर होमपेज पर ICSE या ISC रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
  3. इसके बाद छात्र UID और Index Number भरें
  4. अब सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा
  5. इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें
admin
Author: admin

और पढ़ें