Search
Close this search box.

राजस्थान में शुरू हो रहा Census, अब खुद कर सकेंगे गणना, जानें ऑनलाइन प्रक्रिया और जरूरी जानकारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रदेश में जनगणना-2027 का कार्य शुक्रवार (1 मई) से शुरू होने जा रहा है. पहले चरण में 1 मई 15 मई तक स्वगणना का कार्य होगा. जिसमें परिवार का कोई भी व्यक्ति अधिकृत पोर्टल पर जाकर परिवार की जानकारी अपलोड कर सकता है. वहीं दूसरा चरण 16 मई से 14 जून तक चलेगा, जिसमें मकानों की गणना का कार्य शुरू होगा. इस कार्य के लिए प्रगणक घर-घर जाएंगे.

हालांकि स्वगणना के बाद भी प्रगणक घर आकर सत्यापन करेंगे. जनगणना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर स्मार्टफोन या लैपटॉप से भी स्वगणना का कार्य किया जा सकता है.

आधिकारिक वेबसाइट पर ऐसे दर्ज करें डाटा

जानकारी के अनुसार, कल से शुरू हो रही स्वगणना के लिए आधिकारिक वेबसाइट Http:s//se.census.gov.in पर जाकर आप खुद अपना और परिवार का डाटा दर्ज कर सकते हैं. इस प्रक्रिया में परिवार का कोई भी सदस्य मोबाइल नंबर से लॉग इन करके जानकारी दर्ज करा सकता है. ध्यान रखने वाली बात ये है कि इस दौरान एक OTP प्राप्त होगा वो किसी से भी शेयर नहीं करना.

जनगणना निदेशक बिष्णु चरण मल्लिक ने बताया कि OTP किसी को शेयर नहीं करना जब प्रगणक सत्यापन के लिए आए तब उसे भी OTP नहीं देना है. वही असली प्रगणक की पहचान करने के लिए उसके ID कार्ड पर लगे इसके अंदर के माध्यम से उसकी जानकारी ली जा सकेगी.

सीएम ने प्रदेशवासियों से स्व गणना में भागीदारी की अपील की

जनगणना को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी प्रदेशवासियों से स्व गणना में भागीदारी की अपील की है. उन्होंने कहा कि सामूहिक रूप हम इसे उत्सव के रूप में मनाएं मुख्यमंत्री ने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं बल्कि राष्ट्र के भविष्य की दिशा तय करने वाला महायज्ञ है.

आपको यह जानना बहुत जरूरी

स्व-गणना में 33 प्रश्नः वह सबकुछ जो आपके लिए जानना जरूरी है. पहचान, (रिहायशी/व्यावसायिक), मकान (पक्का/ कच्चा), कमरों की संख्या, परिवार के सदस्यों की संख्या, घर का मुखिया, पेयजल का मुख्य स्रोत, शौचालय की सुविधा, बिजली की उपलब्धता, रसोई गैस/ईंधन का प्रकार, घर में इंटरनेट/मोबाइल सुविधा आदि जैसे प्रश्न आदि. साथ ही व्यक्तिगत जानकारी नाम, परिवार प्रमुख से संबंध, लिंग, जन्म तिथि आयु, वैवाहिक स्थिति, विवाह के समय आयु, धर्म, अनुसूचित जाति/जनजाति आदि संबंधी प्रश्न । शिक्षा से जुड़े प्रश्न साक्षरता (पढ़ना-लिखना आता है या नहीं), शिक्षा का स्तर (प्राइमरी, सेकेंडरी, ग्रेजुएशन आदि), वर्तमान में पढ़ाई कर रहे हैं या नहीं. रोजगार/आर्थिक गतिविधि से जुड़े प्रश्नः मुख्य काम / व्यवसाय, काम की श्रेणी (नौकरी, स्वरोजगार आदि), कार्य का स्थान, काम की अवधि (मुख्य/आंशिक). अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न : विकलांगता की स्थिति (यदि कोई हो), मातृभाषा, अन्य भाषाओं का ज्ञान, जन्म स्थान, पिछला निवास, राष्ट्रीयता, जीवित बच्चों की संख्या (महिलाओं के लिए).

admin
Author: admin

और पढ़ें